भारत भ्रमण पर निकली गोरी मेम हाथ जोड़कर बोलती है राम-राम सा, दिल को छू लेगी इसकी हिंदी, देखें VIDEO
Jodhpur News , जोधपुर। लूना पर सवार किसी गोरी मेम से आपकी मुलाकात हो और वो बातचीत की शुरुआत में आपको राम-राम सा कहे तो समझ लिजिएगा कि आपके सामने 26 साल की अगाथे खड़ी है। मूलरूप से हॉलैण्ड की रहने वाली विदेशी सैलानी अगाथे पिछले 11 महीनों से भारत भ्रमण पर है और इन दिनों राजस्थान पहुंची है। राजस्थान के जोधपुर की सड़कों पर भ्रमण करती मिली अगाथे बहुत अच्छी बोल हिंदी लेती है। खास बात यह है कि इस विदेशी सैलानी की हिंदी बोलने का लहजा आपके दिल को छू जाएगा।
अगाथे ने बताया कि वह 11 महीने पहले साउथ इंडिया में गोकर्ण घूमने आई थी। वहां से हंपी पहुंची तो महसूस हुआ कि क्यों ना खुद ही किसी वाहन पर सवार होकर भारत का भ्रमण किया जाए। इसी सोच के चलते दो सौ रुपए प्रतिदिन के हिसाब से लूना किराए पर ली और शुरू कर दिया यह अनूठा सफर।
आठ
हजार
देकर
खरीद
ही
ली
लूना
अगाथे
ने
बताया
कि
लूना
से
सफर
की
शुरुआत
करने
का
अनुभव
रोमांचक
रहा।
ऐसे
में
किराए
पर
लूना
लेने
की
बजाय
8
हजार
रुपए
खर्च
कर
एक
पुरानी
लूना
हमेशा
के
लिए
खरीद
ली
और
अपने
सफर
के
मुताबिक
इसको
मोडिफाइड
भी
करवा
लिया।
अगाथे ने बताया कि उसके सफर की शुरुआत दक्षिण भारत से हुई थी। कर्नाटका, केरला, कन्याकुमारी, चैन्नई, हैदराबाद, रामेश्वरम, मदुरै आदि जगहों का भ्रमण करते हुए जोधपुर पहुंची हूं। केरल में दो महीने बिताए। इस दौरान वहां की परंपराओं, आयुर्वेदिक चिकित्सा, स्थानीय जीवन, योग के बारे में सीखा।
70
जगह
ठीक
करवाई
लूना
अगाथे
ने
बताया
कि
11
महीनों
के
सफर
में
उसने
भारत
के
15
राज्यों
का
सफर
लूना
से
तय
किया
है।
इस
दौरान
रास्ते
में
कई
दफा
लूना
खराब
भी
हुई।
उसे
सफर
के
दौरान
करीब
70
मैकेनिक
की
दुकान
पर
दिखाया।