Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Gulabi Muli : 8वीं पास किसान ने 3 साल मेहनत कर उगाई गुलाबी मूली, सफेद से 10 गुना महंगी बिक रही

Pink Radish : राजस्‍थान के जोधपुर जिले के मथानिया में किसान मदनलाल देवड़ा ने मूली का रंग व स्‍वाद बदलने में सफलता पाई है। सफेद की बजाय गुलाबी मूली (Gulabi Muli) उगा रहे हैं।

gulabi muli pink radish

Gulabi Muli ki kheti kaise karen : राजस्‍थान में मिर्च के लिए फेमस मथानिया कस्‍बे के एक किसान ने कमाल कर दिखाया। आठवीं पास इस किसान ने अपने खेत में गुलाबी मूली उगाने में सफलता हासिल की। यह किसान मदनलाल देवड़ा की तीन साल की मेहनत का परिणाम है। मूली का रंग सफेद से गुलाबी होने के साथ ही स्‍वाद भी बढ़ा है।

गुलाबी मूली उगाने वाले किसान मदनलाल देवड़ा का इंटरव्‍यू

गुलाबी मूली उगाने वाले किसान मदनलाल देवड़ा का इंटरव्‍यू

वन इंडिया से बातचीत में किसान मदनलाल देवड़ा ने मूली का रंग सफेद से गुलाबी करने के लिए की मेहनत की पूरी कहानी सिलसिलेवार बयां की। देवड़ा के खेत में उगी इन मूली को देखकर एक बारगी तो लगता है कि ये कोई गाजर या शकरकंद है, मगर फिर जब पता चलता है कि ये मूली है तो हर कोई अ‍चम्भित हो जाता है।

Recommended Video

    Rajasthan: Jodhpur Suryanagari Express के 8 डिब्बे पटरी से उतरे, जानें अपडेट | वनइंडिया हिंदी *News
     साल 2018 से कर रहे पिंक मूली उगाने की कोशिश

    साल 2018 से कर रहे पिंक मूली उगाने की कोशिश

    खेती में नवाचारों के चलते राष्‍ट्रपति से अवार्ड पा चुके मदनलाल देवड़ा जोधपुर जिले के प्रगतिशील किसान हैं। ये कहते हैं कि साल 2018 में सोचा था कि क्‍यों ना मूली को सफेद की बजाय किसी और रंग की बनाई जाए? हमेशा से लीक से हटकर खेती करने वाले मदनलाल देवड़ा ने शलजम व मूली के जींस का मिलाकर विशेष बीज तैयार किया।

     इस साल उगाई 3500 मूली

    इस साल उगाई 3500 मूली

    पिछले साल गुलाबी रंग की महज चार-पांच मूली ही उगा पाए थे, इससे आत्‍मविश्‍वास बढ़ा तो इस बार अपने खेत में गुलाबी मूली की 3500 पौध उगा दी। दूसरे किसान भी अब इनसे गुलाबी मूली उगाने की तकनीक जानने के लिए आ रहे हैं। वहीं, बाजार में भी गुलाबी मूली की डिमांड बढ़ती जा रही है।

     सौ रुपए किलो बिक रही गुलाबी मूली

    सौ रुपए किलो बिक रही गुलाबी मूली

    देवड़ा कहते हैं कि गुलाबी मूली का स्‍वाद लाजवाब है। शायद यही वजह है कि लोग सफेद मूली से दस गुना दाम में भी इसे खरीदने को तैयार हो गए। सफेद मूली जहां 10 से 20 रुपए किलो बिकी। वहीं, गुलाबी मूली के प्रति किलो 100 रुपए मिले हैं। सफेद मूली पूरी तरह से तीखे स्‍वाद की होती है जबकि गुलाबी मूली का स्‍वाद तीखा व मीठा है। इसे लोग गाजर व ककड़ी की तरह खाते हैं।

     गाजर की भी नई किस्‍म तैयार की, राष्‍ट्रपति से सम्‍मानित

    गाजर की भी नई किस्‍म तैयार की, राष्‍ट्रपति से सम्‍मानित

    उल्‍लेखनीय है कि मदनलाल देवड़ा महज आठवीं तक पढ़ पाए, मगर खेती के मामले में ये देसी वैज्ञानिक सरीखे हैं। गुलाबी मूली उगाने से पहले गाजर की दुर्गा-4 किस्‍म ईजाद कर चुके हैं। उसके लिए साल 2017 में राष्‍ट्रपति से सम्‍मानित हुए। इन दिनों मदनलाल देवड़ा गुंदा व बेर की नई किस्‍म ईजाद करने में लगे हुए हैं।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+