तुर्की से लौटे भतीजे के संपर्क में आने से चाचा-चाची भी हुए Corona पॉजिटिव, जोधपुर में अब तक चार

जोधपुर। कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या राजस्थान में लगातार बढ़ती जा रही है। राजस्थान के जोधपुर जिले में दो और कोरोना वायरस के पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई है। अब तक जोधपुर शहर में कुल 3 कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आ चुके हैं। वहीं, पाली जिले में भी एक कोरोना पॉजिटिव मरीज मिला है। इस सभी का जोधपुर के मथुरा दास माथुर अस्पताल में उपचार चल रहा है।

Four more coronavirus patient found positive in Jodhpur

जानकारी के अनुसार, जोधपुर जिले में 22 मार्च को पहला कोरोना पॉजिटिव केस शास्त्री नगर इलाके में मिला था। युवक 8 मार्च से 19 मार्च तक तुर्की के एक शादी समारोह में शामिल होने गया था और रविवार को वापस लौटा था। तुर्की से लौटे युवक के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद सोमवार को उसके चाचा-चाची की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। इन दोनों को आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। वहीं, निगेटिव रिपोर्ट आने वालों में कोरोना पीड़ित युवक की पत्नी, बेटी, मां व घर में काम करने बाई शामिल है।

सोमवार शाम को पॉजिटिव पाए गए दोनों पति पत्नी 62 व 59 साल के है। इनको अलग वार्ड में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। ये दोनों अपने भतीजे के साथ एक ही मकान में रहते है। तुर्की से लौटे भतीजे के संपर्क में आने के कारण इन्हें भी कोरोना हो गया। वहीं, प्रशासन ने उनके शास्त्री नगर स्थित मकान व आसपास के क्षेत्र को पूरी तरह से सील कर दिया। चिकित्सा विभाग की एक टीम पूरे क्षेत्र में घर-घर सर्वे कर कोरोना पॉजिटिव पाए घए युवक के संपर्क में आने वालों का पता लगाने में जुटी रही। इन सभी की स्क्रीनिंग की जाएगी। साथ ही पूरे क्षेत्र में फोगिंग कराई घई।

वहीं, शास्त्री सर्किल से पीएनटी चौराहे तक की सड़क को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। पूरे क्षेत्र में सोडियम हाइपोक्लोराइड का स्प्रे किया गया। जिलाधिकारी प्रकाश राजपुरोहित ने बताया कि शहर में पाए गए पहले कोरोना पॉजिटिव हिमांशु की रेल यात्रा व शहर में आने के बाद उसके संपर्क में आए लोगों से अपील की है कि वे स्वयं पहले कर अपनी जांच कराने के लिए आगे आए, ताकि शहर में कोरोना के फैलाव को रोका जा सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+