Jodhpur News: झोपड़ी में जले हुए मिले चार शव, आपसी रंजिश में कर डाली हत्या
राजस्थान के जोधपुर जिले के गांव रामनगर में हत्या के बाद चार लोगों के शव जला दिए गए। जले हुए शव झोपड़ी से बरामद हुए हैं।
राजस्थान के जोधपुर जिले के गांव रामनगर में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक झोपड़ी में चार लोगों के शव मिले हैं। पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि हत्या करके शवों को जलाने का प्रयास किया गया।

जोधपुर ग्रामीण एसपी धर्मेंद्र यादव ने बताया कि लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंच गांव रामनगर की एक झोपड़ी से चार शव बरामद किए हैं। चारों शव जले हुए हैं। जोधपुर जिला कलेक्टर भी मौके पर पहुंचे हैं।
एसपी यादव के अनुसार पुलिस की शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि आपसी रंजिश के चलते वारदात को अंजाम दिया गया है। चारों की हत्या कर शव जलाने की कोशिश की गई है।
जोधपुर से एफएसएल टीम मौके पर पहुंची है। मौके से कई साक्ष्य उठाए हैं। मरने वालों के परिजनों ने एफआईआर दर्ज करवाई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शव पोस्टमार्टम के लिए मुर्दाघर में रखवाए हैं।
रामनगर की एक झोपड़ी चार शव मिलने से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे और पुलिस से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।












Click it and Unblock the Notifications