जोधपुर न्यूज़ के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
Oneindia App Download

भारत घूमने आई विदेशी महिला की मौत, जोधपुर में हिन्दू रीति रिवाज से हुआ अंतिम संस्कार

Google Oneindia News

जोधपुर। स्विट्जरलैंड से भारत घूमने आई एक विदेशी महिला की दो दिन पूर्व शहर के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। केलर वेबर नाम की इस महिला के बुजुर्ग पति ने उसका शव वापस ले जाने में होने वाली दिक्कतों को ध्यान में रख जोधपुर में ही हिन्दू रीति रिवाज से अंतिम संस्कार किया। हिन्दू सेवा मंडल के पदाधिकारियों ने सोमवार को पूर्ण विधि विधान से उसका अंतिम संस्कार किया।

foreign lady died in jodhpur rajasthan

अपने पति रेविट डेविस के साथ भारत यात्रा पर आई स्विट्जरलैंड की 78 वर्षीय केलर वेबर की तबीयत खराब होने पर उसे जोधपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस पर सरदारपुरा पुलिस थाने में मर्ग दर्ज किया गया। पोस्टमार्टम करवाकर पुलिस ने शव को उनके पति को सौंपना चाहा।

दूल्हे को यूं चकमा देकर भागी दुल्हन, फिर सोशल मीडिया पर नए पति के साथ डाली तस्वीरेंदूल्हे को यूं चकमा देकर भागी दुल्हन, फिर सोशल मीडिया पर नए पति के साथ डाली तस्वीरें

लेकिन मृतका के बुजुर्ग पति डेविस ने शव को वापस अपने देश ले जाने के बजाय हिन्दू रीति रिवाज से अपनी पत्नी का दाह संस्कार करने का फैसला लिया। इसके लिए उसने दिल्ली की एक कंपनी से संपर्क किया। इसके पश्चात दिल्ली की कंपनी को उसका शव सौंप डेविस यहां से रवाना हो गए। कंपनी के पदाधिकारियों ने हिन्दू सेवा मंडल के प्रभारी विष्णु चन्द प्रजापति को यह शव सौंपा। सोमवार दोपहर को मंडल के पदाधिकारियों ने कंपनी के प्रतिनिधि की उपस्थिति में शव का अंतिम संस्कार किया।

Comments
English summary
foreign lady died in jodhpur rajasthan
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X