लॉकडाउन में की शादी, अब जो खर्च बचा उससे 11 हजार गरीबों को खिलाएंगे खाना

जोधपुर। कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए देश में चार मई से लॉकडाउन-3 चल रहा है। लॉकडाउन के चलते अधिकांश शादियां टाल दी गई हैं। फिर भी कई शादियां हो रही हैं। वो भी बेहद सादगी से भी। उनमें ना कोई फिजुल खर्ची और ना ही लॉकडाउन व सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का उल्लंघन। ऐसी ही एक शादी राजस्थान के जोधपुर में हुई है। हालांकि यह शादी जरा हट के है, क्योंकि इसमें जो फैसला लिया गया। उसकी हर जगह सराहना हो रही है। लॉकडाउन में हुई इस शादी में बचा खर्च अब गरीबों का पेट भरेगा।

food will provide to 11,000 poor people after Marriage in lockdown

बता दें कि भारतीय जनता पार्टी की जिला उपाध्यक्ष नीलम मूंदड़ा के बेटे अजय का सोमवार को मानसी के साथ विवाह हुआ। इसमें परिवार के दस सदस्य शामिल हुए। विवाह का मुहूर्त पहले ही निकला हुआ था। मंदिर में यह शादी करवाई गई। दंपती को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भी वीडियो कॉल कर आशीर्वाद दिया।

मूंदड़ा परिवार ने यह तय किया है कि विवाह समारोह पर जो खर्च होता अब उस राशि से लॉकडाउन के दौरान 11 हजार गरीबों को भोजन करवाएंगे। विवाह के लिए दूल्हे अजय और दुल्हन मानसी ने जो कपड़े पहने थे उनके मास्क भी कपड़ों की मैचिंग के थे। दुल्हन ने लाल जोड़े की डिजाइन से मिलता मास्क लगाया और दूल्हे ने अपनी शेरवानी की मैचिंग का मास्क लगाया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+