Tanya Sharma: बेटी की लव मैरिज के बाद पिता ने जबरन करवा दी दूसरी शादी, PM-CM से मांगी मदद

सुरेंद्र सांखला और तरुणा शर्मा एक साथ पढ़ते थे। दोनों में प्‍यार हुआ तो 2023 में घर से भागकर शादी कर ली।

राजस्‍थान के जोधपुर के गांव बालेसर में बचपन का प्‍यार और लव मैरिज का मामला सामने आया है। यहां की युवती तान्‍या उर्फ तरुणा शर्मा ने परिजनों ने जबरन दूसरी शादी व कैद में रखने के आरोप लगाए हैं।

युवती ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत और सोनू सूद से सोशल मीडिया पर मदद की गुहार लगाई है। फिलहाल युवती को छत्‍तीसगढ़ के कांकेर जिले की अंतागढ़ पुलिस ने सखी सेंटर पहुंचाया है।

tanya sharma surendra sankhla love story jodhpur

पूरा मामला यूं समझें कि राजस्‍थान के जोधपुर जिले के गांव बालेसर की तरुणा शर्मा और सुरेंद्र सांखला एक ही स्‍कूल में पढ़ते थे। दोनों ने दोस्‍ती हुई। फिर प्‍यार हो गया। तरुणा के पिता को यह रिश्‍ता मंजूर नहीं था तो दोनों ने कॉलेज की पढ़ाई पूरी होने के बाद घर से भागकर प्रेम विवाह कर लिया।

घर से भागने के दस दिन बार बालेसर पुलिस उनको पकड़कर लाई। तरुणा को उसके पिता को सौंप दिया। पिता ने छत्तीसगढ़ के कांकेर ज़िले में अंतागढ़ निवासी जितेंद्र से तरुणा की दूसरी शादी कर दी।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक मई को हुई दूसरी शादी के बाद तरुणा को कई जगहों पर कैद करके रखा गया। उसके पास मोबाइल नहीं था। उसे मानसिक रूप से टॉर्चर भी किया गया।

Tanya Sharma

शुक्रवार को तरुणा को इलाज के लिए रायपुर लाया गया तो उसने किसी अनजान व्‍यक्ति से मोबाइल लेकर अने पहले पति को कॉल किया। साथ ही पीएम, सीएम और सोनू सूद के नाम ट्वीट करके मदद की गुहार लगाई।

तरुणा ने बताया कि वह सुरेंद्र सांखला से प्रेम विवाह कर चुकी है। परिजनों ने दबाव देकर दूसरी जगह जबरन शादी करवा दी, जो कानूनन मान्‍य नहीं है। मुझे सुरेंद्र सांखला के साथ रहना है।

इस मामले में पहले पति सुरेंद्र सांखला का भी बयान आया। उसने कहा कि वह तरुणा से बचपन से प्‍यार करता है। दोनों ने साथ-साथ पढ़ाई पूरी की। प्रेम विवाह भी कर लिया। वह मुझे हमेशा के लिए स्‍वीकार है।

इधर, सखी वन स्‍टॉप सेंटर प्रभारी प्रीति तिवारी कहती हैं कि अंतागढ़ पुलिस ने युवती को उनके यहां पहुंचाया है। इस संबंध में हम मीडिया को ज्‍यादा जानकारी नहीं दे सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+