Rajasthan News: जोधपुर पुलिस-बदमाशों के बीच एनकाउंटर, कुख्‍यात हथियार तस्‍कर के पैर में गोली लगी

पुलिस की बदमाशों के साथ मुठभेड़ की जानकारी क्राइम ब्रांच के एडीजी दिनेश एमएन ने शेयर की है।

jodhpur news

राजस्‍थान पुलिस इन दिनों अपराधियों के खिलाफ एक्टिव मोड पर है। हाल ही पूरे प्रदेश में दर्जनों अपराधियों के ठिकानों पर दबिश देकर उनकी धरपकड़ करने के बाद जोधपुर में कुख्‍यात हथियार तस्‍कर से पुलिस का सामना हुआ है। पुलिस-बदमाशों के बीच जमकर गोलियां चलीं। गोली हथियार तस्‍कर के पैर में भी लगी है।

राजस्‍थान क्राइम ब्रांच के एडीजी दिनेश एमएन ने ट्वीट करके जानकारी दी कि जोधपुर के ओसियां के धुंधरा गांव की पहाडि़यों में कुख्‍यात हथियार तस्‍कर निम्‍बाराम के छुपे होने की इत्‍तला मिली थी। इस पर एसपी धर्मेंद्र यादव की देखरेख में विशेष अभियान चलाया गया।

पहाडि़यों में पुलिस व बदमाशों के बीच एनकाउंटर हुआ, जिसमें कुख्‍यात हथियार तस्‍कर निम्‍बाराम के पैर में गोली लगी। फिर उसे पुलिस ने अरेस्‍ट कर लिया। इसके खिलाफ पुलिस ने कई साल पहले भी कार्रवाई की थी, जिसमें स्वचालित हथियार कार्बाइन बरामद किया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+