Viral Video: शादी करते ही दूल्‍हा-दुल्‍हन खेलने लगे क्रिकेट, देखें किसने की बेस्‍ट बोलिंग-बैटिंग?

Dulha Dulhan Cricket Video Jodhpur Rajasthan: 7 जन्‍मों के 7 फेरों के बंधन में बंधने के अगले ही दिन दूल्‍हा-दुल्‍हन की यह जोड़ी सोशल मीडिया पर छा गई। वजह बना इनका क्रिकेट खेलना।

अपने परिवार की कुलदेवी के दरबार में शीश झुकाने और उनका आशीर्वाद लेने के बाद घर लौटते समय रास्‍ते में बच्‍चों को क्रिकेट खेलता देख दूल्‍हा-दुल्‍हन खुद को नहीं रोक पाए और बच्‍चों संग मैदान में उतर गए।

Bride Groom Cricket viral Video

दुल्‍हन की बल्‍लेबाजी शानदार

लाल रंग के जोड़े में सजी-धजी दुल्‍हन ने फिल्डिंग चुनी और सिर पर साफा सजाए व सूट-बूट दूल्‍हे ने बैटिंग की। दुल्‍हन ने राइट हैंड से शानदार बल्‍लेबाजी की, मगर पहली ही गेंद पर दूल्‍हे ने गेंद को बांउड्री रेखा के पार पहुंचा दिया।

दूल्‍हे ने कमजोर गेंदबाजी की

फिर दुल्‍हन ने बल्‍लेबाजी में भी हाथ आजमाए। हालांकि दुल्‍हन की तुलना में दूल्‍हे ने कमजोर गेंदबाजी की। वहीं, दुल्‍हन भी बल्‍लेबाजी में कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई। पहली बोल तो खाली ही निकल गई।

माजीसा मंदिर कल्‍याणपुर जोधपुर

इंस्‍टाग्राम पर वायरल हो रहा दूल्‍हा-दुल्‍हन क्रिकेट खेलते का यह वीडियो राजस्‍थान के जोधपुर जिले के गांव कल्‍यापुर में माजीसा मंदिर के पास का है। इस वीडियो को अब तक करीब 90K लोग लाइक कर चुके हैं।

क्रिकेट खेलने वाली दुल्‍हन का इंटरव्‍यू

वन इंडिया से हिंदी से बातचीत में दुल्‍हन पूजा राजपुरोहित ने दूल्‍हे महिपाल राजपुरोहित के साथ क्रिकेट खेलते वीडियो की पूरी कहानी शेयर की है, जो हर किसी के दिल को छू लेने वाली है।

31 जनवरी को हुई थी पूजा व महिपाल की शादी

जोधपुर जिले के गांव डोली की रहने वाली पूजा राजपुरोहित की शादी 31 जनवरी 2024 को गांव कल्‍याणपुर के रहने वाले महिपाल राजपुरोहित से हुई थी। मायके से विदा होकर ससुराल पहुंची तो अगले दिन 1 फरवरी की सुबह दूल्‍हे महिपाल के साथ कुलदेवी माजीसा के मंदिर में जाकर देवता फेरने की रस्‍म निभाई।

पूजा ने इंस्‍टाग्राम पर शेयर किया वीडियो

दूल्‍हा-दुल्‍हन के साथ परिवार के अन्‍य लोग भी थे। मंदिर में धोक लगाने के बाद घर लौट रहे थे। रास्‍ते में बच्‍चे क्रिकेट खेल रहे थे। उन्‍हें दूल्‍हा-दुल्‍हन भी बच्‍चों के साथ क्रिकेट खेलने लग गए। यह वीडियो पूजा राजपुरोहित ने अपनी इंस्‍टाग्राम अकाउंट पर 14 फरवरी को अपलोड किया।

Pooja Rajpurohit Mahipal Rajpurohit

दूल्‍हे के साथ क्रिकेट खेलना सबसे यादगार पल

पूजा राजपुरोहित कहती हैं कि पति महिपाल राजपुरोहित को क्रिकेट का बहुत शौक है, मगर पूजा ने जिंदगी पहली बार बैट पकड़ा था। बोलिंग की थी। दूल्‍हे के साथ ससुराल में कदम रखते ही क्रिकेट खेलना जिंदगी का सबसे यादगार पलों में से एक है।

हरिद्वार में पली-बढ़ी पूजा

पूजा के पिता तगसिंह राजपुरोहित का हरिद्वार में मिष्‍ठान भंडार है। पूजा हरिद्वार में ही पली-बढ़ी और पीजी की। वहीं, दूल्‍हे महिपाल राजपुरोहित का पंजाब के मजीठा में मिठाई का कामकाज है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+