CM अशोक गहलोत के बेटे वैभव का पुतला जलाने आए थे भाजपाई, पुतला ही लेकर भाग गए कांग्रेसी, Video

जोधपुर, 3 अक्‍टूबर। राजस्‍थान की सियासत इन दिनों देशभर की सुर्खियों में है। वहीं, जोधपुर के बरकतुल्‍ला खां स्‍टेडियम में खेले जा रहे लीजेंड्स लीग क्रिकेट 2022 के मैच चर्चा का विषय हैं। इस बीच जोधपुर से ही एक अजब मामला सामने आया है। यहां पर भाजपा कार्यकर्ता सीएम अशोक गहलोत के बेटे वैभव का पुतला फूंकने आया थे, मगर एनवक्‍त पर कांग्रेस कार्यकर्ता पुतला ही लेकर भाग गए। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

स्‍टेडियम के बाहर प्रदर्शन किया

स्‍टेडियम के बाहर प्रदर्शन किया

दरअसल, जोधपुर के जोधपुर के बरकतुल्लाह ख़ान स्‍टेडियम में खेले जा रहे लीजेंड्स लीग क्रिकेट मैच के पास को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सीएम के बेटे व राजस्‍थान क्रिकेट एसोसिएशन के अध्‍यक्ष (आरसीए) वैभव गहलोत पर एंट्री पास को लेकर राजनीति करने का आरोप लगाया और रविवार शाम को स्‍टेडियम के बाहर प्रदर्शन किया।

भाजपाइयों से पुतला छीनकर ही भाग गया

इस दौरान नारे लगाते हुए भाजपा कार्यकर्ता वैभव गहलोत का पुतला जलाना चाहते थे, लेकिन एनवक्‍त पर कांग्रेस का कार्यकर्ता भीड़ में आया और भाजपाइयों से वो पुतला छीनकर ही भाग गया। उसके बाद भाजपाइयों ने एक डंडे पर कपड़ा लपेटकर नया पुतला बनाकर जलाया। भाजपा कार्यकर्ता ने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस कार्यकर्ता प्रशासन के सहयोग से पुतला लेकर भागा है। हालांकि बाद में पुलिस ने उस युवक को शांतिभंग के आरोप में पकड़ा।

Recommended Video

    CM अशोक गहलोत के बेटे वैभव का पुतला जलाने आए थे भाजपाई, पुतला ही लेकर भाग गए कांग्रेसी
    मैचों में तुष्टिकरण की नीति अपनाई जा रही

    मैचों में तुष्टिकरण की नीति अपनाई जा रही

    मीडिया से बातचीत में जोधपुर भाजपा के जिलाध्यक्ष देवेंद्र जोशी ने बताया कि स्टेडियम में लीजेंड्स लीग क्रिकेट 2022 के मैचों में तुष्टिकरण की नीति अपनाई जा रही है। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और एक समुदाय विशेष को ही फ्री पास दिए जा रहे हैं, जबकि यह आयोजन किसी व्‍यक्ति या पार्टी विशेष का नहीं है।

    100 रुपए में पानी की एक बोतल

    100 रुपए में पानी की एक बोतल

    जोशी ने आरोप लगाए कि जोधपुर जिला स्टेडियम में 100 रुपए में पानी की एक बोतल और 60 रुपए की कचोरी दी जा रही है। महंगाई का रोना रोने वाली कांग्रेस शहर की जनता को क्रिकेट मैच के नाम पर लूट रही है। हमारी राजस्‍थान सरकार से मांग है कि आरसीए के कार्यकलापों की जांच की जाए।

    मैच के पहले दिन से ही पास पॉलिटिक्स चल रही

    मैच के पहले दिन से ही पास पॉलिटिक्स चल रही

    बता दें कि लीजेंड लीग क्रिकेट के जोधपुर में हुए मैच के पहले दिन से ही पास पॉलिटिक्स चल रही है। वैभव गहलोत ने खुद ही विधायकों और जिला अध्यक्षों को दिए गए पास की सूची सोशल मीडिया पर जारी कर दीइसके। इसके बाद से पास पॉलिटिक्स लगातार चर्चा में बनी हुई है।

    जिला प्रमुख के निवास पर भिजवाए पास

    एक ट्वीट में वैभव गहलोत ने लिखा कि 'जोधपुर के बरकतुल्लाह खां स्टेडियम में आयोजित हो रहे लीजेंड्स लीग टूर्नामेंट के आज के मैच के लिए कल जनप्रतिनिधियों को दिए गए पास की संख्या यथावत रखते हुए जिला प्रमुख जी को भी उनके निवास स्थान पर पास भिजवा दिए हैं'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+