VIDEO : डेयरी केमिस्ट का इंतजार कर रही थी 'मौत'!, देखिए कैसे पलक झपकते ही गिरी बालकनी?
जोधपुर। कहते हैं होनी को कोई नहीं टाल सकता। जोधपुर के 59 वर्षीय अशोक माथुर की ही जिंदगी देख लो। मौत इनका इंतजार कर रही थी। जैसे ही ये किसी ना किसी बहाने करीब पहुंचे तो पलक झपकते ही जिंदगी छिन गई। पूरा वाक्या सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। जिसने भी वीडियो उसकी रूह कांप उठी।
Recommended Video
जोधपुर के बलदेव नगर में हादसा
दरअसल, हुआ यह कि राजस्थान के जोधपुर के बलदेव नगर क्षेत्र में भंडारी अस्पताल के पीछे निवासी अशोक माथुर (59) का घर है। रविवार सुबह करीब दस बजे वे अपने घर पर कमरे में नाश्ता कर रहे थे। इस दौरान दरवाजे पर अचानक बिल्ली आ गई।
भरभरा कर गिरी बालकनी
देवनगर थानाधिकारी सोमकरण ने बताया कि डेयरी के केमिस्ट अशोक माथुर बिल्ली को भगाने दरवाजे तक आए। वे बिल्ली को भगाकर वापस मुड़े और कमरे में प्रवेश करने ही वाले थे। इतने में ऊपर से बालकनी भरभरा कर उनके ऊपर आ गिरी और मलबे में दबने से घटना स्थल पर ही मौत हो गई। उस वक्त घटना परिवार के सभी सदस्य मौजूद थे।
अगले साल होने वाले थे रिटायर
बालकनी गिरने पर जोरदार धमाके आवाज आई। तब आस पास के लोग भी एकत्र होकर आ गए। पत्थर के भारी भरकम टुकड़ों से सिर व शरीर के अन्य भागों में गंभीर चोट से उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। वे बासनी स्थिति राजस्थान डेयरी में केमिस्ट थे और अगले वर्ष ही सेवानिवृत्त होने वाले थे।
अभिनेता सलमान खान के साथ घोड़े की फोटो दिखाकर राजस्थान में महिला से ठगे लाखों रुपए