कांग्रेस नेता पर हमला, कई दिन से सता रहा बेटियां-पत्नी के अपहरण व पिता के मर्डर का डर

जोधपुर। राजस्थान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के गृहक्षेत्र जोधपुर में गुंडे बेखौफ हैं। यहां के एक कांग्रेस नेता का बदमाशों ने जीना मुहाल कर रखा है। बदमाश न केवल उनकी बेटियों को उठाकर ले जाने की धमकी दे रहे बल्कि खुद पर हमला भी कर डाला।

Attack on Congress leader Murli Mathur in Chopasni jodhpur

मंगलवार रात को जोधपुर के चौपासनी के सेक्टर-3 में आतंक मचाने के बाद इलाके में से सटे विनायक नगर में बाइक सवार बदमाशों ने कांग्रेस नेता व पूर्व न्यासी मुरली माथुर पर हमला कर दिया। वे पत्नी रजनी व बेटे मितेश के साथ बाजार से घर लौट रहे थे।

तीन बदमाशों ने उनका रास्ता रोकने की कोशिश

तभी पीएफ ऑफिस के बाहर दो बाइक सवार तीन बदमाशों ने उनका रास्ता रोकने की कोशिश की। उन्होंने गाड़ी नहीं रोकी तो बदमाश उनके पीछे लग गए। कार चला रही मितेश तेजी से गाड़ी भगाकर घर लेकर आए और घर में घुस गए। इसी दौरान बदमाश भी उनके घर आ पहुंचे और धमकी देकर सरिए से घर के बाहर खड़ी कारों के शीशे फोड़ने लगे।

घटना घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद

वहीं परिवार के सभी लोग घर के पोर्च में खड़े बदमाशों को रोकते रहे। इसी दौरान एक बदमाश ने उनको धमकी दी कहा देख लूंगा। वह नीचे आते तब तक दोनों बाइक पर आए तीन बदमाश मौके से भाग छूटे। पूरी घटना घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वहीं घटना के बाद माथुर समाज के लोग चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाने पहुंचे और बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।

टेलीफोन पर धमकियां दे रहे

जांच अधिकारी प्रवीण कुमार के अनुसार मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। वहीं इस मामले में कांग्रेस नेता मुरली माथुर का कहना है कि रात दस बजकर 45 मिनट पर पर किसने व क्यों हमला किया। इसका पता नहीं, मगर कुछ दिन से धमकी भरे कॉल आ रहे हैं। किसी से कोई पुरानी रंजिश भी नहीं। वे अवैध वसूली की धमकी दे रहे थे। टेलीफोन पर फोन करके बेटियों व पत्नी को उठाकर ले जाने और पिताजी के मर्डर की धमकियां दे रहे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+