शराब पार्टी के बाद बदमाशों ने चाकू मारकर युवक की हत्या की
जोधपुर, 23 अक्टूबर। राजस्थान के जोधपुर जिले में प्रताप नगर पुलिस चौकी के पास युवक की हत्या का मामला सामने आया है। युवक की चाकू मारकर हत्या की गई।

बताया जा रहा है कि इलाके के रहने वाला ललित गुर्जर शाम के वक्त अपने घर से बाहर आया था और उसने कुछ दोस्तों के साथ बैठकर शराब पार्टी की थी और उसके बाद चाकू मारकर बदमाश मौके से भाग गए परिजनों ने अज्ञात हमलावरों पर हत्या का मुकदमा दर्ज करवाया है।
वहीं, पुलिस ने मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए कुछ लोगों को दस्तयाब किया है। जिनसे पूरे घटनाक्रम को लेकर पूछताछ की जा रही है।
वहीं, बताया जा रहा है कि इन सब लोगों ने साथ बैठकर शराब पार्टी की और उसके बाद विवाद होने पर संभवतया चाकू मारकर ललित गुर्जर की हत्या की गई प्रताप नगर थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को शव सौंप दिया है।
एसीपी नीरज शर्मा ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। युवक हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications