राम मंदिर निर्माण के लिए योगी आदित्यनाथ ने हर घर से मांगे 11 रुपए और एक ईंट
रांची। 2019 के झारखंड विधानसभा चुनाव में जनसभा को संबोधित करते उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक ऐसा बयान दिया है, जिससे विवाद खड़ा हो सकता है। दरअसल, सीएम योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए हर परिवार से 11 रुपए और एक शिला दान देने की अपील की। उन्होंने कहा कि राम का काज समाज के सहयोग से ही चलता है। बता दें कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को भाजपा उम्मीदवार नागेंद्र महतो के लिए वोट मांगने के लिए बगोदर में एक रैली को संबोधित कर रहे थे।

'राम मंदिर के लिए 11 रुपये और एक पत्थर'
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 500 साल पुराने विवाद को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयास से सुलझाया जा सका। उन्होंने कहा, ‘कांग्रेस, आरजेडी, सीपीआई-एमएल और कुछ अन्य पार्टियां लंबे समय से चले आ रहे इस विवाद का हल नहीं चाहती थीं।' अब भव्य राम मंदिर का मार्ग प्रशस्त हो गया है। उन्होंने कहा, ‘बहुत जल्द अयोध्या में एक भव्य राम मंदिर बनेगा। मैं झारखंड वासियों को भी आमंत्रित करूंगा और घर से राम मंदिर के लिए एक शिला और 11 रुपये जाना चाहिए।'

बीजेपी प्रत्याशी नागेंद्र महतो को वोट देने की अपील
झारखंड चुनावों में बीजेपी के उम्मीदवार नागेंद्र महतो को वोट देने के लिए लोगों से अपील की। उन्होंने कहा, ‘मैं उस प्रदेश से आता हूं जिसने भगवान राम दिया और उनके शासन की प्रणाली को रामराज्य कहा गया, एक प्रणाली जिसमें नीतियां गरीब, युवा, महिला और समाज के हर तबके को ध्यान में रखते हुए बगैर भेद के बनाई जाती हैं। वही कार्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया जा रहा है।'

कांग्रेस पर बोला हमला
योगी आदित्यनाथ ने नागरिकता कानून को लेकर कांग्रेस पर जोरदार हमला किया। उन्होंने कहा कि ऐसे समय में जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह, हिंदू, सिख, बौद्ध, ईसाई और पारसी अल्पसंख्यकों को नागरिकता देने की कोशिश कर रहे हैं, जिन्हें पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान में यातना दी गई और शरणार्थी का जीवन जी रहे हैं, कांग्रेस, आरजेपी, सीपीआईएमल जैसी पार्टियां इसके खिलाफ प्रदर्शन कर रही हैं।
-
'मैं कुछ गलत नहीं करती', 54 साल की Hema का पब वीडियो वायरल, पुलिस की रेड में एक्ट्रेस को ये क्या हुआ? -
Raghav Chadha:'परिणीति ने खत्म किया पति का करियर',अभिनेत्री पर क्यों भड़के लोग? क्या है PM मटेरियल वाली बात? -
Ajay Devgn की जीप के सामने आया बच्चा, 15 Minute तक बीच सड़क पर 25 लोगों ने जमकर पीटा, क्या हुई बात? -
US Pilot कौन है, जिसे F-15E विमान मार गिराने के बाद ईरान की IRGC ने दबोचा? पेंटागन चुप क्यों? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए घरेलू गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
BJP लिस्ट से बाहर ‘सिंघम’ Annamalai! क्यों नहीं मिला टिकट? ‘साउथ फेस’ गायब होने के पीछे ये है अंदर की कहानी -
Gold Rate Today: गुड फ्राइडे पर सोने में बड़ी गिरावट! ₹4245 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22K, 18K के रेट -
Gold Rate Today: सोना लगातार हो रहा सस्ता, 3500 गिरे दाम, क्या खरीदारी का सही मौका? 22K-18K गोल्ड के नए रेट -
समोसा से पैटरनिटी लीव तक—क्या यही वजह बनी राघव चड्ढा को राज्यसभा में ना बोलने देने की! 7 मुद्दे चर्चा में -
Seema Haider Kids: सीमा हैदर ने छठी औलाद का रखा ऐसा नाम, पाकिस्तान को लगेगी मिर्ची! 5 बच्चों की क्या पहचान? -
Hormuz Strategic Plan: होर्मुज का खेल खत्म! भारत के हाथ लगा वो 'जादुई रूट', तेल -LPG की किल्लते होंगी दूर -
'जो डर गया, समझो मर गया'- Raghav Chadha को लेकर AAP ने खोला मोर्चा, आतिशी-सौरभ भारद्वाज ने गिनवाईं गलतियां












Click it and Unblock the Notifications