कौन होगा झारखंड BJP का अगला प्रदेश अध्यक्ष? बाबूलाल मरांडी की लीडरशिप होगी खत्म!
Jharkhand BJP President: झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की हार के बाद राज्य ईकाई में बड़े फेरबदल की तैयारी चल रही है। झारखंज चुनाव में मिली करारी हार के बाद अब भाजपा के अंदरखाने से खबर आई है कि प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी का पत्ता कटने वाला है। झारखंड को बहुत जल्द अब एक नया प्रदेश अध्यक्ष मिलने वाला है।
झारखंड भाजपा में सिर्फ प्रदेश अध्यक्ष ही नहीं, बल्कि संगठन में बड़े पैमाने पर फेरबदल होगा। प्रदेश अध्यक्ष से लेकर मंडल स्तर तक बदलाव किए जाएंगे। भाजपा के प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा है कि झारखंड भाजपा को फरवरी 2025 तक नया प्रदेश अध्यक्ष मिल जाएगा। हालांकि प्रदेश अध्यक्ष कौन होगा? उनके नामों का खुलासा नहीं किया गया है।

कौन होगा झारखंड भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष?
झारखंड भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष कौन होगा? इसको लेकर फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है। भाजपा ने विधानसभा चुनाव के दौरान पूर्व सांसद डॉ. रविन्द्र कुमार राय को भाजपा झारखंड प्रदेश का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया था। ऐसे में अध्यक्ष के लिए उनका नाम भी लिस्ट में है। रिपोर्ट के मुताबिक भाजपा किसी नेता को राज्य का कमान देगी, जिसकी आदिवासी समुदाय में अच्छी पकड़ हो।
लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने बोला BJP झारखंड में कब क्या बदलेगा?
भाजपा के प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा है कि फरवरी तक भाजपा झारखंड में नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त कर देगी। दिल्ली में तीन दिसंबर को बैठक के बाद प्रदेश भाजपा सदस्यता अभियान शुरू करेगी। मंडल स्तर तक सदस्यता प्रभारी बनाए जाएंगे। मंडल और जिले में अध्यक्ष के चुनाव के बाद प्रदेश अध्यक्ष कौन होगा...इसपर फैसला किया जाएगा। लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा कि तीन महीने के अंदर हमें ये टास्क पूरा कर लेना है।
दिल्ली में हार के कारणों पर समीक्षा करने के लिए मंगलवार यानी 03 दिसंबर को फिर से बैठक होगी। झारखंड के पार्टी नेताओं से मिले फीडबैक के आधार पर ये चर्चा की जाएगी। इसी बैठक में संगठन के आगे की रूपरेखा भी तैयार की जाएगी। बताया जा रहा है कि चुनाव में मिली इस हार के बाद संगठन में बड़े पैमाने पर परिवर्तन की संभावना है।












Click it and Unblock the Notifications