कौन हैं जयराम महतो? जो झारखंड में डुबो गए BJP की लुटिया, हेमंत सोरेन ने नहीं इन्होंने हराया भगवा पार्टी को!

Jairam Mahto News: झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के नतीजे आ गए हैं और भारतीय जनता पार्टी (BJP) का आदिवासी राज्य में सरकार बनाने का सपना चकमाचूर हो गया है। हेमंत सोरेन की पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) वाली गठबंधन इंडिया ब्लॉक की सरकार झारखंड में फिर से सत्ता में वापसी कर रही है। इंडिया ब्लॉक ने 56 सीटें जीती हैं और एनडीए 26 सीटों पर सिमट गई है।

भाजपा का प्रदर्शन 2019 के विधानसभा चुनाव से भी खराब रहा है। भाजपा के इस हार के बाद सबसे ज्यादा चर्चा झारखंड के सियासी के नए चेहरे और युवा नेता जयराम महतो की हो रही है। झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले राजनीति में कदम रखने वाले युवा नेता जयराम महतो, जिन्हें लोग'टाइगर' भी कहते हैं, उन्होंने कई सीटों पर भाजपा के सबसे ज्यादा वोट काटे हैं। सुदेश महतो की पार्टी आजसू के साथ-साथ इन्होंने भाजपा की हार में सबसे बड़ी भूमिका निभाई है।

Jairam Mahto News

जयराम महतो खुद झारखंड विधानसभा चुनाव में दो सीटों - डुमरी (गिरिडीह जिले में) और बेरमो (बोकारो में) से चुनाव लड़े थे। जिसमें से वो डुमरी से जीते हैं और बेरमो से हार गए हैं।

कैसे जयराम महतों ने भाजपा नीत NDA की हार में निभाई बड़ी भूमिका?

झारखंड विधानसभा चुनाव के नतीजों ने झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) के प्रमुख जयराम महतो उर्फ ​​'टाइगर' को राज्य में ओबीसी कुड़मी समुदाय के नए चेहरे के रूप में मंजूरी दे दी है। जयराम महतो कुर्मी या महतो समुदाय से आते हैं, जो झारखंड की आबादी का लगभग 14 प्रतिशत है। उनकी पार्टी झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) के उदय ने भाजपा की सहयोगी आजसू के पारंपरिक आधार को खत्म कर दिया। जेएलकेएम आजसू से ओबीसी वोट खींचने में सफल रहे हैं।

जेएलकेएम ने राज्य में 71 सीटों पर चुनाव लड़ा था, जिसमें से उसने केवल एक सीट जीती, लेकिन कम से कम 14 सीटों पर चुनाव परिणाम को प्रभावित किया, जिसका मुख्य लाभ इंडिया ब्लॉक को मिला।

एनडीए गठबंधन में आजसू जो 10 सीटों पर लड़ रही थी मुश्किल से एक सीट ही जीत पाई है। मांडू सीट पर आजसू के उम्मीदवार निर्मल महतो सिर्फ 231 वोट से जीते हैं। आजसू जिन-जिन 10 सीटों पर चुनाव लड़ रही है, वहां जेएलकेएम तीसरी नंबर की पार्टी बनी है और आजसू के वोटरों ने भी उनको वोट दिया है, जिसका सीधा फायदा जेएमएम को हुआ है। आजसू के लिए सबसे बड़ा झटका पार्टी प्रमुख सुदेश महतो की उनके निर्वाचन क्षेत्र सिल्ली से हार थी।

बोकारो,सिंदरी, निरसा,सिल्ली,खरसावां, ईचागढ़,रामगढ़, गिरिडीह, जुगसलाई, खिजरी, तमाड़ और कांके जैसी कई ऐसी सीटें हैं, जहां जेएलकेएम तीसरे नंबर की पार्टी बन, बीजेपी या उसके सहयोगियों की हार की वजह बने हैं। इसके अलावा चंदनकियारी और गोमिया सीट भी भाजपा,आजसू, जदयू या एलजेपी के पिछड़ने की वजह जेएलकेएम है।

बोकारो सीट की बात करे तो यहां कांग्रेस की श्वेता सिंह 133438 (+ 7207) सात हजार वोटों से जीती हैं। इस सीट पर जेएलकेएम प्रत्याशी सरोज कुमारी को 39621 वोट मिले हैं। सिंदरी सीट की बात करें तो भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) (लिबरेशन) के उम्मीदवार चंद्रदेव महतो 105136 (+ 3448) 3400 वोट से जीते हैं। इस सीट पर जेएलकेएम उम्मीदवार उषा देवी को कुल 42664 ( -62472) वोट मिले हैं।

Jairam Mahto News

Who is Jairam Mahto? कौन हैं जयराम महतो?

  • झारखंड विधानसभा चुनाव में जयराम महतो डुमरी विधानसभा सीट पर 10 हजार वोटों से जीतकर विधानसभा पहुंचे हैं। जयराम महतो को कुल 94496 वोट मिले थे। ये पहला विधानसभा चुनाव है, जिसमें जयराम महतो जीते हैं।
  • जयराम महतो फिलहाल 30 साल के हैं और झारखंड के उभरते युवा नेता हैं। जयराम महतो का जन्म 1995 में धनबाद जिले के मानतंड गांव में हुआ था।
  • जयराम महतो के पिता झारखंड को अलग राज्य का दर्जा दिलाने के आंदोलन में शामिल थे और इसके सक्रिय सदस्य थे। जयराम महतो साल 2022 में पहली बार आंदोलन शुरू कर सुर्खियों में आए थे। जयराम महतो ने 11 जिलों में राज्य स्तरीय परीक्षाओं के लिए भोजपुरी, मगही और अंगिका जैसी झारखंड से बाहर की मानी जाने वाली भाषाओं को क्षेत्रीय भाषाओं की सूची में शामिल किए जाने का विरोध किया था।
  • जयराम महतो का कहना था कि झारखंज में सिर्फ स्थानीय भाषा को ही बढ़ावा दिया जाना चाहिए। जयराम महतो ने यह भी मांग की थी कि झारखंड के मूल निवासियों को राज्य में नौकरियों में आरक्षण भी मिलना चाहिए और दूसरे राज्यों के किसी भी व्यक्ति को अनुमति नहीं दी जानी चाहिए।
  • जयराम महतो की राजनीतिक पार्टी का नाम झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) है। विधानसभा चुनाव से तीन महीने पहले ही भारत के चुनाव आयोग ने इस पार्टी को पंजीकृत किया था।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+