कौन हैं दीपिका पांडे सिंह और शिल्पी नेहा टिर्की? जो बनीं हेमंत कैबिनेट में मंत्री, एक के पिता हैं दिग्गज नेता
Jharkhand Women Minister List: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के शपथ लेने के छह दिनों के बाद गुरुवार (05 दिसंबर) को झारखंड मंत्रिमंडल का विस्तार किया गया। नए शामिल किए गए मंत्रियों में झामुमो से छह, कांग्रेस से चार और राजद से एक मंत्री शामिल हुए हैं। हेमंत कैबिनेट में 11 मंत्रियों में 2 महिला मंत्री को शामिल किया गया है। ये दोनों महिला मंत्री कांग्रेस के कोटे से गई हैं।
महागामा विधायक दीपिका पांडे सिंह और मांडर विधायक शिल्पी नेहा टिर्की ने आज मंत्रिमंडल पद की शपख ली है। जेएमएम ने अपने कोटे से एक भी महिला मंत्री को मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किया है। कांग्रेस कोटे से शपथ लेने वाले अन्य विधायकों में डॉ इरफान अंसारी और राधा कृष्ण किशोर शामिल हैं।

झामुमो कोटे के छह विधायकों में दीपक बिरुआ, चमरा लिंडा, रामदास सोरेन, हफीजुल हसन, योगेंद्र प्रसाद और सुदिव्य कुमार सोनू शामिल हैं। संजय यादव हेमंत सोरेन मंत्रिमंडल में राजद का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।
who is Dipika Pandey Singh: कौन हैं दीपिका पांडे सिंह (महागामा विधायक, कांग्रेस)
- दीपिका पांडे सिंह ने हेमंत मंत्रिमंडल में मंत्री पद की शपथ ली है। दीपिका पांडे सिंह गोड्डा जिले के महागामा निर्वाचन क्षेत्र से विधायक हैं।
- दीपिका पांडे सिंह पहले भी हेमंत कैबिनेट का हिस्सा थीं। दीपिका पांडे दूसरी बार चुनाव जीतकर विधायक बनी हैं।
- दीपिका भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव भी हैं। दीपिका पांडे सिंह का जन्म झारखंड के रांची में एक राजनीतिक परिवार में हुआ था। उनकी मां प्रतिभा पांडे कांग्रेस की महिला शाखा की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष हैं।
- दीपिका पांडे सिंह ने अपनी स्कूली शिक्षा दीपिका पांडे सिंह ने 1994-97 में सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से जीव विज्ञान में बीएससी की डिग्री ली है।
- दीपिका पांडे सिंह ने 998-2000 में जेवियर इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल सर्विस, रांची से एमबीए - सूचना प्रौद्योगिकी की पढ़ाई भी की। इसके अलावा दीपिका पांडे सिंह ने 2008-2011 में को-ऑपरेटिव कॉलेज, जमशेदपुर से एलएलबी की पढ़ाई की है।
- दीपिका पांडे सिंह के पति का नाम रत्नेश कुमार सिंह है। रत्नेश कुमार सिंह अवध बिहारी सिंह के बेटे हैं। अवध बिहारी सिंह बिहार सरकार के पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री और झारखंड के महागामा से 4 बार विधायक रह चुके हैं।
Dipika Pandey Singh Political career: दीपिका पांडे सिंह राजनीतिक सफरनामा
- दीपिका पांडे सिंह ने कांग्रेस की युवा शाखा, युवा कांग्रेस से झारखंड युवा कांग्रेस की महासचिव के रूप में अपनी राजनीतिक यात्रा शुरू की थी। बाद में उन्हें युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव के रूप में राष्ट्रीय समिति में पदोन्नत किया गया था। 2014 के लोकसभा चुनाव के बाद, उन्हें झारखंड के गोड्डा में कांग्रेस को मजबूत करने के लिए गोड्डा जिला कांग्रेस समिति का जिला अध्यक्ष बनाया गया था।
- दीपिका पांडे सिंह गोड्डा क्षेत्र में कांग्रेस के पुनरुद्धार का श्रेय दिया जाता है। 2018 में दीपिका पांडे सिंह, महिला कांग्रेस (भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की महिला शाखा) में राष्ट्रीय सचिव के रूप में शामिल हुईं और उन्हें बिहार का प्रभारी बनाया गया।
- 2019 में दीपिका पांडे सिंह ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, झारखंड मुक्ति मोर्चा और राष्ट्रीय जनता दल के संयुक्त उम्मीदवार के रूप में कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ा था। उन्होंने 89,224 वोट हासिल किए और अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भारतीय जनता पार्टी के अशोक कुमार को 12,499 वोटों के अंतर से हराया। 2024 के विधानसभा चुनाव में भी दीपिका सिंह भारी मतों से जीती हैं।
who is Shilpi Neha Tirkey: कौन हैं शिल्पी नेहा तिर्की (मांडर विधायक, कांग्रेस)
- शिल्पी नेहा तिर्की रांची के मांडर निर्वाचन क्षेत्र से विधायक हैं। जो हेमंत कैबिनेट में पहली बार मंत्री बनी हैं। शिल्पी नेहा तिर्की के मांडर सीट से लगातार दूसरी बार विधायक बनी हैं।
- शिल्पी नेहा तिर्की के पिता बंधु तिर्की की गिनती झारखंड के दिग्गज नेताओं के रूप में होती है। शिल्पी नेहा तिर्की ने पने पिता बंधु तिर्की को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अयोग्य ठहराए जाने के बाद मध्यावधि चुनाव में जीत दर्ज की थी।
- शिल्पी नेहा तिर्की का जन्म 1993 में हुआ था। शिल्पी नेहा तिर्की जून 2022 से कांग्रेस का मांडर से प्रतिनिधित्व कर रही हैं। नेहा तिर्की झारखंड के रांची जिले के हटिया की रहने वाली हैं।
- शिल्पी नेहा तिर्की ने 2015 में मुंबई के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मार्केटिंग कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया है। इससे पह लेशिल्पी नेहा तिर्की बैंगलोर के एक डीम्ड विश्वविद्यालय क्राइस्ट कॉलेज से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में ग्रेजुएट किया है। शिल्पी नेहा तिर्की के पति मर्चेंट नेवी में सेकंड इंजीनियर के रूप में काम करते हैं।
Shilpi Neha Tirkey Political career: शिल्पी नेहा तिर्की का राजनीतिक सफर
- शिल्पी नेहा तिर्की 2022 में कांग्रेस का प्रतिनिधित्व करते हुए मांडर विधानसभा क्षेत्र के लिए हुए उपचुनाव में जीत कर पहली बार विधायक बनीं। शिल्पी नेहा तिर्की के लिए उपचुनाव इसलिए जरूरी था क्योंकि उनके पिता बंधु तिर्की को आय से अधिक संपत्ति के मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद सदन से अयोग्य घोषित कर दिया गया था।
- शिल्पी नेहा तिर्की उपचुनाव जीतने के बाद सदन में सबसे कम उम्र की विधायक बनी थीं। बाद में शिल्पी नेहा तिर्की 2024 झारखंड विधानसभा चुनाव जीतीं। उन्होंने 1,35,936 वोट हासिल किए और अपने प्रतिद्वंद्वी भाजपा के सनी टोप्पो को 22,803 वोटों के अंतर से हराया।












Click it and Unblock the Notifications