Devendra Nath Mahto Caste: 9 दिन से अनशन पर बैठे देवेंद्र की जाति क्या? हत्या समेत 11 केस, कितने पढ़े-लिखे?
Devendra Nath Mahto Caste: झारखंड की राजधानी रांची में JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ चल रहा छात्र आंदोलन अब सड़क से विधानसभा तक पहुंच गया है। 17वें दिन प्रदर्शन तब उग्र हो गया, जब 10 अगस्त को हजारों छात्र विधानसभा मार्च के लिए निकले।
पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए बैरिकेडिंग, वाटर कैनन और बल का इस्तेमाल किया। इस दौरान कई छात्र बैरिकेडिंग पार करते नजर आए। आंदोलन के केंद्र में छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो (Devendra Nath Mahto) हैं, जो कई दिनों से अनशन पर हैं और खराब स्वास्थ्य के बावजूद एंबुलेंस से विधानसभा मार्च में पहुंचे।

देवेंद्र नाथ महतो की पहचान अब केवल छात्र नेता के तौर पर नहीं, बल्कि झारखंड की भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन के प्रमुख चेहरों में हो चुकी है। 2024 में महतो लोकसभा और विधानसभा चुनाव भी लड़ चुके हैं। उनके चुनावी हलफनामे में 11 आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें IPC की धारा 307 यानी हत्या के प्रयास का मामला भी शामिल है। हालांकि, किसी व्यक्ति के खिलाफ दर्ज मामला दोषसिद्धि नहीं होता और महतो के मामले भी उनके चुनावी हलफनामे में घोषित लंबित मामलों के रूप में दर्ज हैं। आइए विस्तार से जानते हैं कि की देवेंद्र नाथ महतो कितने पढ़े-लिखे?
Ranchi Student Protest: 10 अगस्त को क्या हुआ?
रांची में छात्र आंदोलन के 17वें दिन प्रदर्शनकारियों ने विधानसभा मार्च का ऐलान किया। प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए और प्रदर्शन स्थल के आसपास निषेधाज्ञा लागू की। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए बैरिकेडिंग और वाटर कैनन का इस्तेमाल किया गया। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, देवेंद्र नाथ महतो एंबुलेंस से मार्च में शामिल होने पहुंचे।

इस आंदोलन के बैकग्राउंड में JPSC और JSSC की भर्ती परीक्षाओं को लेकर छात्रों की शिकायतें हैं। प्रदर्शनकारी कथित अनियमितताओं की जांच, पारदर्शिता और कुछ परीक्षाओं को रद्द करने जैसी मांगें उठा रहे हैं। 9 अगस्त तक सरकार और छात्रों के बीच बातचीत के कई दौर हो चुके थे, लेकिन आंदोलन समाप्त करने पर सहमति नहीं बनी थी।
देवेंद्र नाथ महतो की तबीयत भी लंबे अनशन के कारण बिगड़ चुकी है। इससे पहले सोनम वांगचुक (Sonam Wangchuk) की अपील के बाद उन्होंने पानी पीने पर सहमति जताई थी, लेकिन छात्रों की मांगों को लेकर आंदोलन जारी रखने की बात कही थी।
Who Is Devendra Nath Mahto: कौन हैं देवेंद्र नाथ महतो?
देवेंद्र नाथ महतो झारखंड के रांची जिले के सिल्ली क्षेत्र से आने वाले छात्र नेता हैं। वे लंबे समय से छात्र और स्थानीय मुद्दों से जुड़े आंदोलनों में सक्रिय रहे हैं। उनकी राजनीतिक पहचान 2024 के लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2024) के दौरान भी सामने आई। 2024 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने रांची सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ा था। उन्हें 1,32,647 वोट, यानी करीब 9.16 फीसदी मत मिले और वे तीसरे स्थान पर रहे। इसके बाद 2024 के झारखंड विधानसभा चुनाव में उन्होंने सिल्ली विधानसभा सीट से झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) के उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ा। चुनावी हलफनामे में उनकी उम्र 33 साल और पेशा 'स्टूडेंट' दर्ज था। उनकी राजनीति में छात्र, रोजगार, स्थानीय अधिकार और भर्ती परीक्षाओं की पारदर्शिता जैसे मुद्दे प्रमुख रहे हैं।
Devendra Nath Mahto Caste: देवेंद्र नाथ महतो की जाति क्या है?
रांची के राहे प्रखंड स्थित कापीडीह निवासी देवेंद्र नाथ महतो के पिता बिशम्भर महतो हैं। देवेंद्र नाथ महतो को लेकर सबसे ज्यादा सवाल उनकी जातीय पहचान को लेकर भी उठता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनका संबंध कुर्मी समाज से जुड़ा दिखाई देता है। मार्च 2026 में रांची में आयोजित कुड़मी अधिकार महारैली में देवेंद्र नाथ महतो शामिल हुए थे। हिन्दुस्तान की रिपोर्ट में उन्हें इस कार्यक्रम में 'युवा नेता देवेंद्र नाथ महतो' के तौर पर उल्लेखित किया गया।
Devendra Nath Mahto Education: कितने पढ़े-लिखे हैं देवेंद्र नाथ महतो?
शिक्षा के मामले में देवेंद्र नाथ महतो पोस्ट ग्रेजुएट हैं। 2024 लोकसभा चुनाव के हलफनामे के मुताबिक, उन्होंने SPM University, Ranchi से 2018-2020 में MA किया है। चुनावी दस्तावेज में उनकी उम्र 33 वर्ष दर्ज थी। इस आधार पर 2026 में उनकी उम्र करीब 35 साल के आसपास बैठती है।
Devendra Nath Mahto Criminal Case: देवेंद्र नाथ महतो पर 11 केस, 307 का भी मामला
देवेंद्र नाथ महतो के चुनावी हलफनामे का सबसे चर्चित हिस्सा उनके खिलाफ दर्ज आपराधिक मामले हैं। 2024 लोकसभा चुनाव के हलफनामे के मुताबिक, उनके खिलाफ 11 आपराधिक मामले लंबित थे। इनमें IPC की धारा 307, यानी हत्या के प्रयास का मामला भी शामिल है। इसके अलावा धारा 332, 506, 359, 431, 225, 147, 149, 353 और 188 समेत कई धाराओं की डिटेल दर्ज है।


Click it and Unblock the Notifications
