पश्चिमी सिंहभूमः नक्सलियों के IED ब्लास्ट में तीन जवान शहीद, दो गंभीर रूप से घायल
पश्चिमी सिंहभूम। झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के टोकलो थाना क्षेत्र के लांजी जंगल में नक्सलियों ने गुरुवार की सुबह IED ब्लास्ट कर दिया। विस्फोट के चपेट में आने से झारखंड जगुआर के तीन जवान शहीद हो गए। जबकि दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल जवानों को इलाज के लिए हेलिकॉप्टर से भेजा गया है। नक्सलियों ने इस घटना को उस वक्त अंजाम दिया जब जिला पुलिस और CRPF के जवान सर्च ऑपरेशन चला रहे थे। इसी दौरान नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ भी हो गई।
Recommended Video
शहीद जवानों में गोड्डा निवासी देवेंद्र कुमार पंडित, पलामू निवासी हरद्वार शाह और सिमडेगा किरण सुरीन शामिल है। वहीं घायल जवानों में खूंटी जिले के दीप टोपनो और लातेहार जिले के निक्कू उरांव शामिल हैं। गुरुवार की सुबह सर्च ऑपरेशन के दौरान लांजी जंगल की तरफ जवान पहुंचे थे। इसी दौरान नक्सलियों ने IED ब्लास्ट कर दिया।
बता दें कि 10 दिन पहले ही भाकपा माओवादी के जोनल कमांडर जीवन कंडुलना ने रांची पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया था। जबकि इस क्षेत्र में अब भी 50 से 60 की संख्या में महाराज प्रमाणिक, मिश्र बसेरा आदि कई एरिया कमांडर का दस्ता अब भी पोड़ाहाट जंगल में घूम रहे हैं।
छत्तीसगढ़ः बीजापुर में सुरक्षाबलों का नक्सलियों से मुठभेड़, 3 नक्सली की मौत