झारखंड न्यूज़ के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
Oneindia App Download

शैलेंद्र महतो ने झारखंड लैंड म्यूटेशन एक्ट के लिए सीएम सोरेन को लिखा पत्र

Google Oneindia News

जमशेदपुर। पूर्व सांसद शैलेंद्र महतो ने प्रदेश के हेमंत सोरेन सरकार पर झारखंड लैंड म्यूटेशन एक्ट लाने का आरोप लगाया है। बता दें कि शैलेंद्र महतो ने पूर्व मुख्यमंत्री और जेएमएम प्रमुख शिबू सोरेन के साथ अलग झारखंड राज्य के मांग करने के लिए आंदोलन में साथ थे। उन्होंने हेमंत सोरेन सरकार पर आरोप लगाया है कि सीएनटी-एसपीटी एक्ट (CNT-SPT Act) को खत्म करने के लिए झारखंड लैंड म्यूटेशन एक्ट 2020 (Jharkhand Land Mutation Act 2020) ला रही है। पूर्व सांसद शैलेंद्र महतो ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर झारखंड लैंड म्यूटेशन एक्ट 2020 को वापस लेने की मांग की है।

shailendra mahto written letter to hemant soren for jharkhand land mutation act 2020

उन्होंने इस कानून को काला कानून करार दिया है। उन्होंने कहा कि इस कानून को किसी भी रूप में स्वीकार नहीं किया जायेगा। झारखंड की जमीन पर हमला होगा, तो वे चुप नहीं बैठेंगे। बोलेंगे, क्योंकि झारखंड आंदोलन के वे कप्तान रहे हैं। शैलेंद्र महतो ने हेमंत सोरेन को पत्र में लिखा कि वे तो झारखंड राज्य बनने के बाद राजनीति में आये हैं। झारखंड को बर्बाद करनेवाला यह काला कानून दिमाग में कहां से आया?

बता दें कि सरकार के सहयोगी ही इसका घोर विरोध कर रहे हैं। सरकार को समर्थन देने वाले विधायक इसे काला कानून बता रहे हैं। राज्य के वित्त मंत्री और कांग्रेस नेता डॉ रामेश्वर उरांव ने भी कहा है कि इस पर विचार किया जाना चाहिए। इसलिए यह जानना जरूरी है कि यह बिल है क्या और इसका विरोध क्यों हो रहा है।

उन्होंने पत्र में लिखा कि उन्होंने कहा है कि ब्रिटिश काल और झारखंड आंदोलन में हजारों लोग शहीद हुए। उन्हें भी याद करें। मामला सिर्फ जल-जंगल-जमीन का था। शैलेंद्र महतो ने पत्र में हेमंत को लिखा कि वे गुरुजी शिबू सोरेन के बेटे हैं। पिता का आंदोलन देखा नहीं होगा, लेकिन सुना तो जरूर होगा। शिबू सोरेन ने जमीन माफियाओं, महाजनों से जमीन वापसी की लड़ाई लड़ी। हजारों की संख्या में हमारे साथी जेल में रहे।

झारखंड: भाजपा नेता की दिनदहाड़े हत्या, पार्टी ने कहा- हेमंत सरकार में अपराधी बेलगामझारखंड: भाजपा नेता की दिनदहाड़े हत्या, पार्टी ने कहा- हेमंत सरकार में अपराधी बेलगाम

Comments
English summary
shailendra mahto written letter to hemant soren for jharkhand land mutation act 2020
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X