रांचीः कुएं में मिली पिता और दो पुत्र की लाश, पत्नी ने कही ये बात

रांची। झारखंड झारखंड की राजधानी रांची के ओरमांझी प्रखंड में बुधवार को कुएं से पुलिस ने तीन शवों को बरामद किया । वहीं घटना की जानकारी मिलने पर सिल्ली डीएसपी चंद्रशेखर आजाद व ओरमांझी थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृतकों की पहचान कुच्चू गांव निवासी 28 वर्षीय सत्येंद महतो व इसके पुत्र 4 वर्षीय नीलेश कुमार और दो वर्षीय रितिक कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है।

ranchi three dead body found in well

घटना के संबंध में मृतक सत्येंद्र की पत्नी रेखा देवी ने बताया कि 10 साल पहले उन दोनों की शादी हुई थी। जब से शादी हुई है, तब से हमेशा मारपीट करते थे। दहेज के लिए उसका पति दहेज के लिए उसे मारता-पीटता था। इस मामले को लेकर कई बार पंचायत भी बैठी। पत्नी ने बताया कि उसका पति जुवारी थी और किसी अन्य लड़की से उसका प्रेम भी था। मना करने पर वह पत्नी के साथ मारपीट करता था। पिछले गुरुवार को कामता गांव स्थित उसके मायके जाकर उसने कहा था कि अब वह ऐसी हरकत नहीं करेगा। ऐसा कहकर वह अपनी पत्नी व दोनों बच्चों को अपने घर ले आया था। इसके बाद फिर पत्नी के साथ मारपीट की थी।

वहीं मृतक सत्येंद्र महतो के चाचा बानेश्वर महतो ने बताया कि सत्येंद्र के घर पर सोमवार से ताला लटका हुआ था। जब बुधवार की सुबह शौच के लिए गांव से बाहर जा रहा था तो अचानक कुएं के पास कपड़ा दिखाई पड़ा। सामने जाकर देखने पर पता चला कि यह कपड़ा सत्येंद्र का है। जब कुएं में देखा तो दोनों बच्चों की भी लाश दिखाई दी। इसके बाद गांव के लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को निकाला गया। सिल्ली डीएसपी ने कहा कि घटना संदेहास्पद है। जब सत्येंद्र महतो का जगह जमीन से लेकर घर पर कोई कमी नहीं है तो आखिर इस तरह की घटना को वो क्यों अंजाम देगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से इसका खुलासा हो जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+