झराखंडः रांची पुलिस ने PLFI के एरिया कमांडर पुनई को मार गिराया, दो लाख रुपये का था इनाम

PLFI commander killed: रांची। झारखंड की राजधानी रांची ( Ranchi ) में उग्रवादियों के खिलाफ पुलिस को लगातार दूसरे दिन बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने रांची के नगड़ी थाना क्षेत्र के चेटे स्थित सिंहपुर गांव में मुठभेड़ ( encounter ) के दौरान नक्सली पुनई ( naxali punai ) को मार गिराया। बता दें कि रांची और उसके आसपास के इलाकों में नक्सली पुनई का आतंक हो गया था।

ranchi police killed pfli area commander punai in encounter

मंगलवार को पुलिस ने उसे मारा है। पुनई PLFI का एरिया कमांडर ( plfi area commander ) था। उसके दस्ते के लोग पुनई के ही कहने पर लेवी वसूलने का काम करते थे। उस पर रंगदारी, लेवी वसूली और हत्या के कई संगीन मामले दर्ज हैं। झारखंड सरकार ( jharkhand government ) ने उस पर दो लाख रुपये का इनाम रखा था।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक रांची एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा ( ssp surendra kumar jha ) के नेतृत्व में रांची पुलिस ( ranchi police ) रांची-खूंटी बॉर्डर ( ranchi khunti border ) पर दोपहर के समय से ही जमी थी। खूंटी बॉर्डर के लोधमा इलाके में PLFI एरिया कमांडर पुनई ( plfi area commander punai ) के दस्ते के होने की सूचना पर पुलिस ने सर्च अभियान चलाया।

इस दौरान पुलिस को देख पुनई और उसके साथ मौजूद अन्य उग्रवादियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में पुलिस ने एरिया कमांडर को मार गिराया। घटनास्थल पर ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ( sp naushad alam ) भी मौजूद थे। बाद में रांची रेंज के डीआईजी अखिलेश कुमार झा ( ranchi dig akhilesh kumar jha ) भी मौके पर पहुंचे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+