IAS, IPS, IB अफसर के घर चोरी करने वाला निकला करोड़पति, फ्लाइट से करता है सफर
रांची। करोड़ों का मालिक। रईसों की तरह रहन-सहन। पल्सर बाइक पर घूमना। फ्लाइट से सफर करना और नियत में खोट। धंधा चोरी करना। फिर फरारी के नए-नए तरीके ढूंढना। पुलिस पकड़ में आया तो सारा सच उगल दिया, जिसे सुनकर खुद पुलिस भी हैरान रह गई। ये वो ही शातिर शख्स है, जिसने चोरी करने के लिए आईएएस, आईपीएस और आईबी अफसर के घर को भी नहीं छोड़ा।
आठ माह से तलाश रही थी रांची पुलिस
झारखंड की रांची पुलिस की पकड़ में आए कुख्यात चोर सिकंदर गिद्दी ने कई खुलासे किए हैं। रांची पुलिस बीते आठ माह से इसकी तलाश कर रही थी। सोमवार को मुखबिर से इत्तला मिली कि शातिर चोर मुंबई से इंडिगो की सुबह 8:50 की फ्लाइट से आ रहा है। पुलिस ने बिना किसी देरी के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर पॉजिशन ली और जैसे ही सिकंदर गिद्दी फ्लाइट से उतरा। उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया।
एक ही दिन में 11 घरों की चोरी
रांची पुलिस के अनुसार सिकंदर गिद्दी चोरी कई बड़ी वारदातों को अंजाम दे चुका है। चर्चा में 19 सितंबर को तब आया जब इसने एक ही दिन में 11 घरों में चोरियां की। इसने अरगोड़ा में आईएएस, आईपीएस से लेकर आईबी अफसर तक के घर में चोरी की। नकदी, जेवरात के अलावा डेढ़ सौ कारतूस चुराकर ले गया था।
कपड़े-जूते भी महंगे पहनता है
पुलिस की मानें तो लोगों के सामने करोड़पति व्यक्ति की रहता था। ताकि इसे कोई चोर ना समझें। कपड़े-जूते भी महंगे पहनता था। पल्सर पर घूमता था। हमेशा अपने साथ लोगों को डराने के लिए पॉकेट में चाकू लेकर चलता था। ताकि चोरी करने के बाद अगर पकड़ा जाए तो वह डरा-धमकाकर भाग जाए। खास बात यह है कि वारदात को अंजाम देने के दौरान सिकंदर की नजर सिर्फ नकदी व जेवरात पर होती है। घर के बाकी सामान को तो यह हाथ भी नहीं लगाता।
109 साल की इस दादी का है जबरदस्त इम्यूनिटी पावर, कभी नहीं हुईं बीमार, जानिए इनकी सेहत का राज