दिल्ली में मॉडलिंग करने वाली रांची में करती थी गैरकानूनी काम, पुलिस ने पकड़ा

रांची। झारखंड की राजधानी रांची में पुलिस ने ब्राउन शुगर की तस्करी करने वाले रैकेंट का भंडाफोड़ करते हुए एक मॉडल सहित दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ी गई मॉडल का नाम ज्योति कुमारी है जो दिल्ली में रहकर मॉडलिंग करती है। मूलतः वह रांची के सुखदेव नगर थाना क्षेत्र के स्वर्णरेखा विद्यानगर इलाके की रहने वाली है। पुलिस ने ज्योति के पास से 28.26 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया है। पुलिस के अनुसार ज्योति के कहने पर ही रांची के अलग-अलग शैक्षणिक संस्थाों के विद्यार्थियों को सप्लाई की जाती थी।

Ranchi police arrested model jyoti in case of supply of brown sugar

पूरे मामले को लेकर सुखदेव नगर थाना प्रभारी ममता कुमारी ने बताया कि पुलिस को ब्राउन शुगर की तस्करी की जानकारी मिली थी। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने देर रात न्यू आनंद नगर के रहने वाले हर्ष कुमार को गिरफ्तार किया। इसके बाद उसकी निशानदेही पर पुलिस ने ज्योति को भी उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि मॉडल दिवाली के दौरान बड़ी मात्रा में ब्राउन शुगर लेकर रांची पहुंची थी। वह घर से ही अपने गिरोह के सदस्यों से अलग-अलग जगह ब्राउन शुगर की सप्लाई कराती थी।

पुलिस के मुताबिक उसके इस गैरकानूनी काम में उनका प्रेमी शैलेश कुमार उर्फ गांधी भी पूरा सहयोग करता था। हालांकि वह अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। बता दें कि मॉडल ज्योति रांची से पांच साल पूर्व 12वीं करने के बाद दिल्ली पहुंच गई थी। दिल्ली से लौटकर रांची में नशे का कारोबार करने लगी थी। ज्योति के घर से ब्राउन शुगर के अलावा, वेइंग मशीन और सिल्वर फॉयल भी बरामद हुआ है। वह ब्राउन शुगर को पैक कर सहयोगी से डिलिवरी करवाती थी।

गिरफ्तार आरोपी हर्ष कुमार ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि हॉस्टल और लॉज में रहने वाले स्टूडेंट्स के बीच ब्राउन शुगर की काफी डिमांड है। ब्राउन शुगर की डील फोन पर ही होती थी। पुलिस या किसी और को शक न हो, इसका पूरा ध्यान रखा जाता था। यही वजह है कि सप्लाई में काफी सावधानी बरती जाती थी। सिर्फ जान-पहचान वालों को ही ब्राउन शुगर की सप्लाई की जाती थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+