रांचीः युवती के साथ नाबालिग लड़कों ने किया गैंगरेप और फिर पहाड़ से धकेल दिया

रांची। झारखंड की राजधानी रांची में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला प्रकाश में आया है, जहां लोहरदगा की एक युवती जतरा देखने के लिए यहां पहुंची थी। जब युवती के साथ दो किशोरों ने रेप किया और चीखने-चिल्लाने पर उसे पहाड़ी से धक्का दे दिया। इस घटना में पीड़िता गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे इलाज के लिए रिम्स में भर्ती कराया गया है। पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि रेप करने वाले आरोपित भी नाबालिग ही हैं।

ranchi misdeed with gril all acccused arrested

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पीड़िता ने बताया कि वह नाजुआ रेलवे स्टेशन से उतर कर चट्टी दशहरा देखने जा रही थी। उसी दौरान रेलवे फाटक के पास बाइक सवार दो युवकों ने उसे लिफ्ट देने के बहाने बाइक पर बैठा लिया। पीड़ित युवती का कहना है कि आरोपित उसे चट्टी जतरा की जगह मुड़हर पहाड़ पर ले गया और वहां उसके साथ दोनों आरोपितों ने रेप किया।

वहीं जब पीड़िता ने शोर मचाना शुरू किया तो उसे धक्का दे दिया। इस हादसे में वह बुरी तरह से घायल हो गई। ग्रामीणों ने इस घटना की जानकारी स्थानीय नरकोपी थाने की पुलिस को दी। पुलिस ने पीड़िता को तत्काल पास के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। वहां उपचार के बाद उसे रिम्स रेफर कर दिया गया।

रिम्स में इलाज करा रही पीड़िता ने बरियातू पुलिस को अपना बयान देते हुए नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई। इसके आधार पर नरकोपी ताना में मामला दर्ज किया गया। घटना को लेकर ग्रामीण एसपी नौशाद आलम में बताया कि दोनों आरोपितों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। दोनों ही आरोपित नाबालिग हैं। उनसे पूछताछ की जा रही है।

बता दें कि हाल ही में गुमला जिले में दशहरा मेले के मौके पर दो लड़कियों के साथ 10 लोगों ने गैंगरेप किया था। दरअसल, दोनों लड़कियां अपने भाई के साथ मेला देखकर जंगल के रास्ते से घर लौट रही थीं। इसी दौरान 10 लोग आ गए और भाई की पीटकर भगा दिया। इसके बाद दोनों लड़कियों को कब्जे में लेकर बारी-बारी से उनके साथ रेप किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+