रामगढ़ः पिछले दो दिन से लापता नाबालिग लड़की इस हाल में मिली, फोन ट्रेस कर पहुंची पुलिस

रामगढ़। झारखंड के रामगढ़ जिले के भुरकुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत सौंदा डी जयनगर में रविवार को पुलिस ने एक बंद घर से फंदे से लटकी नाबालिग लड़की की लाश बरामद की है। बता दें कि नाबालिग अपने घर से शुक्रवार से ही लापता थी, जिसकी खोजबीन जारी थी। लड़की की मां के दिए आवेदन के आधार पर चार लड़कों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। पुलिस लड़की के मोबाइल नंबर को ट्रेस कर उसके शव तक पहुंची।

ramgarh missing minor girl dead body found in room

मृतका की पहचान दीपा कुमारी उर्फ चंदा कुमारी के रूप में की गई। सौंदा डी जयनगर की रहने वाली दीपा कुमारी शुक्रवार से घर से लापता थी। परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की थी, लेकिन जब उसका कुछ भी पता नहीं चला तो घर के सदस्यों ने शनिवार को भुरकुंडा थाना में उसके गुमशुदगी का मामला दर्ज कराते हुए चार लड़कों पर उसे भगाने का आरोप लगाया।

घटना के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। इसके बाद पुलिस ने लड़की के मोबाइल नंबर को ट्रेस किया। इसके आधार पर पुलिस जयनगर के एक बंद घर के पास पहुंची। घर का दरवाजा खोला तो लड़की का शव फंदे से लटका मिला। इधर, थाना प्रभारी अखिलेश चौबे ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले की सही जानकारी हो सकेगी।

वहीं झारखंड के जमशेदपुर जिले के आजादनगर थाना क्षेत्र में रहने वाली एक 28 वर्षीय महिला से कोल्ड ड्रिंग्स में नशीली दवा मिलाकर दुष्कर्म करने और उसका अश्लील वीडियो वायरल करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मन्नत अपार्टमेंट निवासी मो शब्बीर को पुलिस ने शनिवार को जेल भेज दिया। 17 अगस्त को महिला ने थाने में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करवाया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+