झारखंड न्यूज़ के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
Oneindia App Download

रांचीः इस साइट के जरिये चल रहा था सेक्स रैकेट, दो लड़कियों के साथ ग्राहक गिरफ्तार

Google Oneindia News

रांची। झारखंड की राजधानी रांची में सोशल साइट्स के जरिये चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने दो लड़कियों सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गुप्त सूतना के आधार पर जिस्मफरोशी के धंधे का खुलासा किया है। पुलिस ने यह छापेमारी रांची के बरियातु इलाके के एक घर में की है। पकड़ी गई लड़कियों में से एक लड़की विदेश की है।

साइट के जरिये चल रहा था रैकेट

साइट के जरिये चल रहा था रैकेट

सेक्स रैकेट की भनक लगते ही पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए बरियातु के चिरौंदी स्थित एक घर में छापेमारी की। जहां से दो सेक्स वर्कर और दो ग्राहकों को गिरफ्तार किया है। हालांकि इस रैकेट का सरगना फरार हो गया है। Ranchiescort.com नाम की साइट के जरिये ये रैकेट चल रहा था। पुलिस मुख्य आरोपित की तलाश में जुटी हुई है।

पुलिस ने दो लड़कियों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने दो लड़कियों को किया गिरफ्तार

पकड़ी गई दो सेक्स वर्करों में से एक बांग्लादेश की है, जिसका वीजा भी एक्सपायर हो चुका है। वहीं दूसरी लड़की यूपी की बताई जा रही है। ऑनलाइन सेक्स बाजार रांची के लिए कोई नई बात नहीं। पहले भी इस तरह के कई गिरोहों का खुलासा पुलिस द्वारा किया जा चुका है।

तस्वीर दिखाकर तय होती थी लड़कियां

तस्वीर दिखाकर तय होती थी लड़कियां

लेकिन इस घटना में अहम बात ये है कि अब विदेशों से भी सेक्स वर्करों को रांची लाया जा रहा है। वहीं ये पूरा गोरखधंधा वेबसाइट के जरिये चलाया जा रहा था। वेबसाइट पर ग्राहक लड़कियों और संचालक से संपर्क करते थे। डील फिक्स होने के बाद लड़कियों की तस्वीर दिखाकर सौदेबाजी की जाती थी। तय रकम मिल जाने के बाद लड़कियों को ग्राहक के बताए पते पर भिजवाया जाता था।

Comments
English summary
police busted online racket and arrested two girl
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X