पलामूः कमरे में बेटी को प्रेमी के साथ देख गुस्से में पिता ने लड़के की कर दी हत्या

पलामू। झारखंड के पलामू जिले में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां पिता ने बेटी के प्रेमी की निर्ममता से हत्या कर दी। पुलिस ने हत्यारोपित पिता को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सोनू रजक हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया कि सोनू अपनी प्रेमिका के घर उससे मिलने गया था। इसी दौरान लड़की के पिता ने उसे देख लिया, जिसके बाद उसने लड़के की हत्या कर दी। सोनू की लाश बीते 10 जनवरी को हरिहरगंज थाना क्षेत्र के सुल्तानी नहर के पास से बरामद हुई थी।

Palamu father did murder of daughter boyfriend

छतरपुर डीएसपी शंभू सिंह ने बताया कि सोनू का प्रेम-प्रसंग हरिहरगंज के परसाचुआ निवासी एक लड़की के साथ चल रहा था। बीते 9 फरवरी को सोनू प्रेमिका के घर मिलने पहुंचा था। लेकिन इसी दौरान लड़की के पिता ने दोनों को एक साथ देख लिया, जिसके बाद गुस्से में आकर पिता ने प्रेमी सोनू की गला दबाकर हत्या कर दी। डीएसपी ने बताया कि सोनू का शव उसके मामा सुदामा बैठा के घर से करीब 300 मीटर की दूरी पर मिला था। उसके गले पर खरोंच के भी निशान थे।

परिजनों ने हत्या की आशंका जताई थी। 17 वर्षयी सोनू कुमार रजक नावाबाजार थाना क्षेत्र के खैरादोहर सिल्दी निवासी बबन रजक का बेटा था। वह पिछले तीन महीने से अपने मामा के घर पर रहकर पढ़ाई कर रहा था। सोनू के मामा सुदामा बैठा ने बताया था कि 9 फरवरी को उसका भांजा रात 9 बजे तक पढ़ाई किया। इसके बाद वह शौच के बहाने घर से बाहर निकला। लेकिन वापस नहीं लौटा। उस रात काफी खोजबीन की गई लेकिन कुछ भी पता नहीं चला था। दूसरे दिन सुबह के करीब 6 बजे सोनू का शव सुल्तानी नहर के किनारे पड़ा हुआ मिला।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+