झारखंड में जमकर गरजे एमपी सीएम मोहन यादव, हेमंत सोरेन-राहुल गांधी के लिए कही ये बात
Lok Sabha Election 2024: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव बतौर स्टार प्रचारक दूसरे राज्यों में बीजेपी के लिए चुनाव प्रचार कर रहे हैं। इसी सिलसिले में सीएम यादव गुरुवार 16 मई को झारखंड के हजारीबाग पहुंचे। यहां सीएम यादव ने हेमंत सोरेन, जयप्रकाश और राहुल गांधी को आड़े हाथों लेते हुए जमकर हमला बोला।
मंच से जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम मोहन यादव ने झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेने को आड़े हाथो लेते हुए कहा कि आप भले ही आपना नाम आलमगिर रख लें, लेकिन ये तो आपका चोर गिर है। आप चोरी करोगे तो जेल जाओगे, कोई बचाने वाला आपको नहीं मिलेगा। क्योंकि, यह नरेंद्र मोदी की सरकार है।

इस दौरान सीएम यादव पार्टी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए जय प्रकाश पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि जब तक जय प्रकाश भाजपा के साथ है तो वो जय प्रकाश थे...आपना पाला बदलने के बाद पराजय प्रकाश हो गए। उनकी अपनी लाइन भी बेलाइन हो गई है। इसके साथ ही उन्होंने राहुल गांधी पर तंज कसा।
सीएम यादव ने कहा कि कांग्रेस की 5 पीढ़ियों ने दिल्ली में जन्म लिया, लेकिन ये कांग्रेसी इतने कायर हैं कि एक भी बार दिल्ली से चुनाव नहीं लड़ पाए। इनके अंदर दिल्ली से मुकाबला करने की हिम्मत नहीं है। नरेंद्र मोदी वह शख्स है जिसने पहली बार भी भाजपा के बलबूते पर चुनाव लड़ने का संकल्प लिया था, तो कांग्रेस के समान उत्तर प्रदेश में बनारस में भोले बाबा की नगरी से लड़े।












Click it and Unblock the Notifications