झारखंड के हजारीबाग पहुंचे सीएम मोहन यादव, मनीष जायसवाल के पक्ष में मांगे वोट

Lok Sabha Election 2024: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव गुरुवार 16 मई को झारखंड के हजारीबाग पहुंचे। यहां बीजेपी के लोकसभा प्रत्याशी मनीष जायसवाल के पक्ष में वोट मांगे। बरही में जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम यादव ने कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा। वहीं, पीएम नरेंद्र मोदी की तारीफ की और उनके किए गए कार्यों के बारे में बताया।

मनीष जायसवाल के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम मोहन यादव ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश राम मंदिर, तीन तलाक कानून, सर्जिकल स्ट्राइक, धारा 370 हटाने एवं CAA के तहत नागरिकता जैसे कई ऐतिहासिक निर्णयों लिए गए। वहीं, पिछले शासनकाल में पीएम मोदी कई जन विकास योजना धरातल पर लाए।

MP CM Mohan Yadav

इस दौरान सीएम यादव ने मंच से बोलते हुए कहा कि जब तक जय प्रकाश भाजपा के साथ है तो वो जय प्रकाश थे। अब कांग्रेस ने पाला बदले हैं तो वो पराजय प्रकाश बन गए हैं। उनकी अपनी लाइन भी बेलाइन हो गई है। कहा कि झारखंड के मुख्यमंत्री पहले ही जेल गए और आलमगीर आलम जेल गए।

सीएम यादव ने मंच से कहा कि राम मंदिर मिल गया और इस बार केंद्र में भाजपा की सरकार आती है तो मथुरा भी अपना होगा। वहीं, देश में वन यूनिफॉर्म कोड भी लागू किया जाएगा। इतना ही नहीं, सीएम यादव ने कोडरमा में अन्नपूर्णा देवी के पक्ष में जनसभा को संबोधित किया।

सीएम यादव ने कहा कि जो कांग्रेस धारा 370 हटाने पर खून खराबे की बात कहती थी। वहीं, जब मोदी सरकार बनी तो बिना खून खराबे के कश्मीर से धारा 370 खत्म कर दिया गया। 56 इंच के सीने वाले ने असंभव काम को कर दिखाया है। भाजपा के 400 पार के नारे को बुलंद करते हुए सीएम मोहन यादव ने कहा कि आज देश मजबूत हाथों में है।

कहा कि अब एक बार फिर उस हाथ को मजबूत करने की बारी है, उन्होंने 20 मई को कोडरमा लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी अन्नपूर्णा देवी के पक्ष में ज्यादा से ज्यादा मतदान करने की लोगों से अपील की। जनसभा के बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि कोडरमा में जिस तरह से लोगों का उत्साह दिख रहा है एक बार फिर अन्नपूर्णा देवी की जीत तय है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+