नाबालिगों का जानलेवा प्यार: लड़की इंस्टाग्राम पर दूसरे से कर रही थी बात, ब्वॉयफ्रेंड ने की हत्या

गोड्डा जिले में एक नाबालिग ने प्रेमिका की हत्या कर दी, उसे शक था कि वो इंस्टाग्राम पर दूसरे लड़के से बात करती है।

jharkhand

झारखंड के गोड्डा जिले में हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक 17 साल के लड़के ने अपनी प्रेमिका को मौत के घाट उतार दिया। लड़के को शक था कि उसकी प्रेमिका इंस्टाग्राम पर किसी दूसरे से बात करती है। इसके बाद उसने सबक सिखाने की ठानी और इस वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस ने उसे पकड़कर बाल सुधार गृह भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक होली के दूसरे दिन पुलिस को गोविंदपुर पहाड़ी के पास एक नाबालिग लड़की की लाश मिली। जांच करने पर पता चला कि वो पास के गांव की है। उसके पिता ने 8 मार्च को उसके लापता होने की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। तब से पुलिस टीम उसकी तलाश कर रही थी, लेकिन कोई पता नहीं चल पाया। शव मिलने के बाद पुलिस ने एक जांच टीम का गठन किया था। जिसके तहत लड़की के जानने वालों को लाकर पूछताछ की गई।

जांच में पता चला कि उसका प्रेम प्रसंग एक 17 साल के लड़के के साथ चल रहा था। जब पुलिस ने उससे कड़ाई से पूछताछ की तो उसने हत्या की बात कबूल ली। आरोपी ने बताया कि उसने होली के दिन शाम को हत्या की वारदात को अंजाम दिया। उसने लड़की के सिर पर एक लोहे की पाइप से वार किया था, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद उसने पहाड़ी के पास शव को ठिकाने लगा दिया। सबूत छिपाने के लिए उसने लड़की के मोबाइल को तलाब में फेंक दिया था।

खुद बताई हत्या की वजह
आरोपी ने पुलिस को बताया कि वो साथ में पढ़ते थे। हाल ही में उसको पता चला कि लड़की इंस्टाग्राम पर एक दूसरे लड़के से बात कर रही। इससे वो नाराज हुआ और होली के दिन हत्या की प्लानिंग की। पुलिस लड़की के पिता की शिकायत के आधार पर कानूनी कार्रवाई कर रही है। साथ ही फॉरेंसिक सबूत को भी इकट्ठा किया गया है। जल्द ही आरोपी को बाल सुधार गृह भेज दिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+