Ranchi News: आजसू पार्टी के महाधिवेशन की तैयारियों को लेकर कल रांची मुख्यालय में होगी बैठक
Ranchi News: आजसू पार्टी का महाअधिवेशन कार्यक्रम 29 सितंबर से 1 अक्टूबर तक प्रस्तावित है। 16 सितंबर को पार्टी पदाधिकारी बैठक कर आगे की कार्य योजना बनाएंगे।
आजसू के केंद्रीय प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी के महाधिवेशन की तैयारी को लेकर 16 सितंबर को बैठक आयोजित की जा रही है। जिसमें केंद्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व मे पार्टी के सभी इकाइयों के पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। बैठक में आगामी दिनों में होने वाले महाअधिवेशन पार्टी के लिए काफी प्रमुख कार्यक्रम होता है।

जिसमें पार्टी के आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा नीति भी तैयार की जाती है। पार्टी का महाअधिवेशन आगामी होने वाले चुनाव को लेकर काफी महत्वपूर्ण है। इस महा अधिवेशन की प्रस्तावित तिथि आगामी 29 सितंबर से 1 अक्टूबर तक है।
वही पार्टी प्रवक्ता ने डुमरी उपचुनाव में अपने पार्टी प्रत्याशी के हार के विषय में कहा कि जिस प्रकार से वहां चुनाव हुआ है। वह पूरी तरह से लोकतांत्रिक मूल्यों को ताक रखकर भय, भर्म भ्रष्टाचार से लिप्त होकर सरकारी प्रशासन के दुरुपयोग का परिणाम है।
संवाद सूत्र- अभिषेक पाठक/ झारखंड












Click it and Unblock the Notifications