झारखंडः JMM प्रमुख शिबू सोरेन और उनकी पत्नी कोरोना संक्रमित, चल रहा है इलाज

रांची। झारखंड में कोरोना का प्रकोप धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है। आम लोगों के साथ-साथ अब राजनेता भी इसके चपेट में आ रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिबू सोरेन और उनकी पत्नी भी कोरोना वायरस की चपेट में आ गए हैं। इस बात की जानकारी जेएमएम प्रवक्ता मनोज पांडेय ने दी है। उन्होंने कहा कि जेएमएम प्रमुख और उनकी पत्नी कोविड संक्रमित हो गए हैं।

Recommended Video

    Corona in Jharkhand : JMM Chief Shibu Soren पॉजिटिव, CM Hemant Soren का होगा टेस्ट | वनइंडिया हिंदी
    jmm president shibu soren and his wife corona positive

    प्रवक्त मनोज पांडेय ने कहा कि, इससे पहले शिबू सोरेन के आवास में काम कर रहे कई कर्मी संक्रमित पाए गए थे। लेकिन उन सभी से शिबू सोरेन और उनकी पत्नी का कोई संपर्क नही था। हालांकि कुछ लक्षण आने के बाद जांच करवाया गया था, जिसमें दोनों संक्रमित मिले हैं। फिलहाल गुरुजी ठीक हैं, ऐसी कोई चिंता की बात नही है।

    जेएमएम प्रवक्ता ने कहा कि, मोरहाबादी स्थित आवास पर ही, डॉक्टरों की देखरेख में दोनों लोगों का उपचार चल रहा है। उनके जल्द स्वस्थ्य होने की कामना पूरे झारखंड के लोग कर रहे हैं। बता दें कि, इससे पहले झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने आप को सेल्फ क्वारंटाइन कर लिया है।

    हेमंत सोरेन राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता (Banna Gupta) से कैबिनेट बैठक के दौरान मिले थे। इसके बाद बन्ना गुप्ता कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। बन्ना गुप्ता मंगलवार को कैबिनेट बैठक में शामिल हुए थे। बैठक के तीन घंटे बाद उनका कोरोना का टेस्ट रिजल्ट आया था जिसमें वो संक्रमित पाए गए।

    अभी तक सोरेन का दो बार कोरोना टेस्ट हो चुका है। दोनों बार वो निगेटिव पाए गए हैं। इससे पहले मुख्यमंत्री सोरेन के निवास पर काम कर रहे 20 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। बन्ना गुप्ता मिथिलेश ठाकुर के बाद झारखंड के दूसरे मंत्री हैं, जो कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। अभी तक राज्य में पांच विधायक कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+