Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

महिला पत्रकार को लगी गोली, शक के घेरे में पति, क्या झगड़ा बढ़ने पर दबा दिया बंदूक का घोड़ा ?

झारखंड में महिला पत्रकार को लगी गोली। RIMS में हो रहा ट्रीटमेंट। जांच के दायरे में पति। तकरार के दौरान हुई फायरिंग से मचा हड़कंप। पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है।

झारखंड की राजधानी रांची में पति के साथ 'संदिग्ध' विवाद के बाद बात इतनी आगे बढ़ गई कि गोली चल गई। महिला पत्रकार को बंदूक की गोली लगने की खबर है। पुलिस के अनुसार, पहली नजर में फायरिंग की घटना पति-पत्नी की जोड़ी के बीच कथित लड़ाई के बाद हुई। फिलहाल महिला को RIMS में भर्ती कराया गया है।

journalist sandhya bullet injury

समाचार एजेंसी ANI की रिपोर्ट के मुताबिक महिला पत्रकार को गोली लगने के बाद स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। रांची में राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (RIMS) में इलाज चल रहा है।

इस मामले में रांची के ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने कहा, "एक महिला पत्रकार को गोली लगी है। बुलेट इंजरी के कारण पीड़िता रिम्स, रांची में उपचार करा रही है। पुलिस ने कहा कि पति से अलग-अलग पहलुओं पर पूछताछ की जा रही है।

journalist sandhya bullet injury

एसपी के मुताबिक यह जानने के लिए जांच की जाएगी कि क्या पीड़ित ने खुद को गोली मार ली या पुरुष ने महिला पर गोली चलाई। पुलिस ने कहा कि दोनों के बीच विवाद के पीछे का कारण अभी तक पता नहीं चला है। इस मामले में पुलिस की जांच चल रही है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+