Jharkhand: झारखंड में बीजेपी को झटका, पार्टी की पूर्व उपाध्यक्ष लुइस मरांडी JMM में शामिल
झारखंड में बीजेपी की पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष लुइस मरांडी पार्टी से अलग होने के बाद सोमवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा पार्टी में शामिल हो गईं। सीएम हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन लुइस का स्वागत किया।वहीं दूसरी ओर सीट बंटवारे को लेकर बयानबाजियों का दौर जारी है। चर्चा यह भी है कि दुमका सीट से भाजपा उम्मीदवार बनाए गए सुनील सोरेन को लेकर भी उनकी नाराजगी थी। सुनील सोरेन के भाजपा उम्मीदवार बनाए जाने के कयास के बाद से ही लुईस झामुमो में शामिल होने की संभावना तलाश रही थी।
विधानसभा चुनाव के बीच झारखंड बीजेपी नेताओं की नाराजगी खुलकर सामने आ रही है। एक ओर बीजेपी ने 66 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी की तो वहीं दूसरी ओर पार्टी की पूर्व उपाध्यक्ष लुईस मरांडी ने जेएमएम का दामन थाम लिया। उन्होंने इससे पहले ही सोमवार को जेएमएम में शामिल होने का ऐलान कर दिया था।

कुणाल सारंगी भी बीजेपी में शामिल
हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी कल्पना सोरेने ने लुई मरांडी के JMM में शामिल होने पर स्वागत किया। वहीं कुणाल सारंगी का स्वागत करते हुए CM हेमंत सोरेन ने लिखा, ''बहरागोड़ा विधानसभा के पूर्व विधायक और युवा, जुझारू नेता कुणाल सारंगी का का झामुमो परिवार में पुनः स्वागत है...जोहार!
कई बीजेपी नेताओं ने ज्वॉइन किया जेएमएम
पूर्व विधायकों के झामुमो में शामिल होने का ताजा घटनाक्रम तीन बार के भाजपा विधायक केदार हाजरा और आजसू पार्टी के उमाकांत रजक के झामुमो में शामिल होने के बमुश्किल दो दिन बाद ही सामने आया है। भाजपा के पूर्व प्रवक्ता और बहरागोड़ा के पूर्व विधायक कुणाल षांडगी ने कहा, 'हम आज झामुमो में शामिल हो गए।'
लुइस मरांडी का अलग होना बीजेपी के लिए झटका
झारखंड में मौजूदा सियासी समीकरण की बात करें तो पूर्व भाजपा विधायक लुईस मरांडी का जेएमए में जाना बीजेपी के लिए एक बड़ा झटका है। दरअसल, 2014 में दुमका से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को 5,262 मतों के अंतर से हराया था। 2019 में सोरेन ने इस सीट से 13,188 मतों के अंतर से जीत दर्ज की थी। हालांकि, उन्होंने अपनी सीट छोड़ दी और बरहेट निर्वाचन क्षेत्र से विधायकी बरकरार रखी। उनके भाई बसंत सोरेन ने उपचुनाव में झामुमो के गढ़ दुमका में मरांडी को 6,842 से अधिक मतों से हरा दिया था। वे बीजेपी के एक मजूबत नेता के तौर पर थीं। चुनाव के वक्त में उनका पार्टी से अगल होना बीजेपी के लिए एक झटका माना जा रहा है।
डॉ लुइस मरांडी ने क्या कहा?
जेएमएम में शामिल होने के बाद पूर्व बीजेपी नेता डॉ लुइस मरांडी जेएमएम में शामिल होने बाद मीडिया से मुखातिब हुईं। उन्होंने बीजेपी अलग होकर नए कदम को लेकर सवालों का जवाब देते हुए कहा, "...मैंने पार्टी (बीजेपी) को इतना समय दिया, दिन-रात लोगों के लिए काम करता रहा और पार्टी के हर निर्देश का पूरी ईमानदारी से पालन किया। जब चुनाव आया तो पार्टी ने मुझे बरहेट से चुनाव लड़ने को कहा, मैंने 24 साल दुमका को दिये तो मैं बरहेट से चुनाव कैसे लड़ सकता हूं? बरहेट से पार्टी ने बात नहीं मानी और दुमका से किसी और को मैदान में उतार दिया...मुझे लोगों की सेवा करने के लिए एक मंच चाहिए...मैंने सीएम हेमंत सोरेन से बात की और उन्होंने स्वागत किया।"












Click it and Unblock the Notifications