झारखंडः पड़ोस की भाभी को दिल दे बैठा देवर लेकिन प्यार ने ले ली दोनों की जान
सरायकेला। झारखंड के सरायकेला जिले के खरसांवा थाना क्षेत्र के पतपत गांव में प्रेम-प्रसंग के चलते आत्महत्या का मामला सामने आया है, जहां रिश्ते के भाभी-देवर ने एकसाथ फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली । दोनों ने एक ही साड़ी के फंदे में पेड़ से लटकी हुई दोनों की लाशें बरामद हुई हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था।

दोनों शवों को कब्जे में लिया
पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। बीते गुरुवार की दोपहर को गांव के लोगों ने दोनों की लाशें पेड़ से लटकी हुई देखी, जिसके बाद गांव में हड़कंप मच गया। इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। लाश मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दोनों मृतकों के घरवालों से पूछताछ की।

देवर-भाभी के बीच चल रहा था प्रेम प्रसंग
मृतक युवक 27 वर्षीय रविन्द्र सरदार शादीशुदा था और उसका एक बच्चा भी है। वहीं 25 वर्षीय मृतका सुरुमनी सरदार दो बच्चों की मां थी। ग्रामीणों के मुताबिक इन दोनों में पिछले एक साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। लेकिन लोक लाज के चलते दोनों ने खुदकुशी कर ली। मृतक रविन्द्र सरदार के भाई संतोष सरदार ने बताया कि उन्हें इस बात की बिल्कुल जानकारी नहीं है कि दोनों ने ऐसे कदम क्यों उठाया। दोनों के प्रेम प्रसंग के बारे में कोई जानकारी नहीं है।

पुलिस कर रही है मामले की जांच
वहीं मृतका सुरुमनी सरदार के पति सोमा सरदार ने बताया कि उनके दो बच्चे हैं। उनके परविार में भी सबकुछ ठीक चल रहा था। मगर दोनों के बीच कोई बात रही होगी। तभी दोनों ने ऐसा कदम उठाने का फैसला लिया। खरसांवा थानाप्रभारी सनोज कुमार ने बताया कि इस घटना के पीछे क्या कारण है, इसका अब तक खुलासा नहीं हो पाया है। दोनों परिवारवालों से पूछताछ में स्पष्ट वजह सामने नहीं आई है। लेकिन प्रेम संबंध में आत्महत्या की बात सामने आ रही है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।












Click it and Unblock the Notifications