Ranchi News: बैल को बचाने के चक्कर में 40 फीट गहरे कुएं में गिरे 9 लोग, 5 की मौत, अन्य की तलाश
Ranchi News: झारखंड के रांची जिले के एक गांव में 40 फीट गहरे कच्चे कुएं में गिरे बैल को बचाने 9 लोग जुटे। मिट्टी धसने से सभी कुएं में गिर गए। जिसके कारण 5 लोगों की मौत हो गई। घटना पर सीएम ने शोक व्यक्त किया है।
झारखंड के रांची जिले के एक गांव में गुरुवार को दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक 40 फीट गहरे कच्चे कुएं में दोपहर में गिरे एक बैल को बचाने के चक्कर में 9 ग्रामीण भी अंदर गिर गए। मिट्टी धंसने से हुई इस घटना में अब तक 5 लोगों की मौत हो चुकी है।
बताया जा रहा है कि सूचना पर एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। रेस्क्यू टीम ने एक ग्रामीण को सुरक्षित निकाल भी लिया। लेकिन, 5 की मौत हो गई। अभी भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

घटना सिल्ली के मुरी क्षेत्र स्थित पिस्का गांव की है। वहीं, घटना को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि कुंए में 5 लोगों की मरने की दुखद खबर से मन व्यथित है। परमात्मा दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को दुःख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दे।
Recommended Video
जानिए कैसे हुआ हादसा?
ग्रामीणों के मुताबिक, हादसा करीब शाम साढ़े चार बजे हुआ। जब एक बैल गांव निवासी गोलटू मांझी के कच्चे कुएं में गिर गया। उसको बचाने के गांव के ही लोग पहुंचे और देसी जुगाड़ लगाया। लेकिन, जुगाड़ के चक्कर में जान आफत आ गई। बास के सहारे रस्सी बांधकर बैल को बाहर निकालते हुए मिट्टी खिसकने से 9 लोग 40 फीट गहरे कुएं में गिर गए।












Click it and Unblock the Notifications