झारखंडः नशे में धुत पुलिसकर्मी को आवारा कुत्तों ने नोंच-नोंचकर मार डाला
रामगढ़। झारखंड के रामगढ़ जिले की पुलिस लाइन में कुक के तौर पर काम कर रहे शख्स को आवारा कुत्तों ने नोंच-नोंच कर मार डाला। मृतक कुक की पहचान संतोष उरांव के रूप में हुई है। संतोष का शव पुलिस लाइन से कुछ दूरी पर ही दामोदर नदी घाट परिसर में क्षत-विक्षप्त शव मिला। कुत्तों ने कुक के शरीर के 30 प्रतिशत से अधिक हिस्से को बुरी तरह से नोंच डाला था।

बुधवार की सुबह जैसे ही शव मिलने की सूचना रामगढ़ थाना पुलिस को मिली वो तुरंत घटनास्थल पहुंचकर आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि हर दिन की तरह मंगलवार को भी कुक संतोष उरांव नशे में धुत था। पुलिस लाइन के मेस में रात को खाना बनाने के बाद वह देर रात को बाहर निकला। इसके बाद वह पुलिस लाइन में रात को नहीं लौटा।
संभावना जताई जा रही है कि शौच आदि के लिए दामोदर नदी की तरफ जाने के दौरान नशे में रहने के चलते वह किसी तरह गिर गया होगा। इसके बाद उसे अकेले पाकर झुंड में शामिल आवारा कुत्तों ने उसपर हमला कर दिया होगा। शव को देखकर आशंका जताई जा रहा है कि कम से कम 8 से 10 कुत्ते रहे होंगे जिन्होंने संतोष पर हमला किया होगा।
हालांकि इस संबंध में पुलिस लाइन के सर्जेंट मेजर मंशु गोप का कहना है कि रात को खाना बनाने के बाद वह शौच के लिए नदी की तरफ गया था। इसी दौरान वह नदी से गिर गया। रात को ठंड से भी अधिक थी। ठंडी लगने से उसकी मौत हो गई होगी। इसके बाद कुत्तों ने उसके पूरे शरीर को नोंच दिया है। मृतक पुलिस कुक संतोष उरांव पिता जयमंगल उरांव लातेहार जिले के मुक्का, कटईटोला का रहने वाला है।












Click it and Unblock the Notifications