Jharkhand Nikay Chunav Result 2026: रांची से धनबाद तक BJP आगे, JMM-कांग्रेस का क्या है हाल? कौन जीता-कौन हारा?
Jharkhand Nnagar Nikay Chunav Result 2026: झारखंड की सियासत में शहरों की जनता ने अपना मूड साफ कर दिया है। नगर निकाय चुनाव 2026 के नतीजे अब लगभग तस्वीर साफ कर चुके हैं। 48 निकायों में हुए इस मुकाबले में कहीं BJP का 'कमल' खिला तो कहीं JMM का 'तीर-धनुष' और कांग्रेस के 'पंजे' ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई।
हालांकि चुनाव गैर-राजनीतिक दल के आधार पर लड़े गए, लेकिन लगभग हर बड़े दल ने अपने समर्थित उम्मीदवार मैदान में उतारे थे। नतीजों से जो संकेत मिल रहे हैं, वे आने वाले विधानसभा चुनावों के लिहाज से भी अहम माने जा रहे हैं।

मतगणना की तस्वीर और बड़ी बढ़त (Jharkhand Nagar Nikay Result 2026)
मतगणना 27 फरवरी की देर रात तक चली और 28 फरवरी को भी कुछ सीटों पर जारी है। 9 नगर निगमों में से 8 के परिणाम सामने आ चुके हैं। 20 नगर परिषदों में से 8 और 19 नगर पंचायतों में से 10 के नतीजे घोषित हुए हैं। शुरुआती रुझानों से लेकर अंतिम परिणामों तक भाजपा समर्थित प्रत्याशियों का प्रदर्शन कई बड़े शहरों में मजबूत दिखाई दिया। रांची, धनबाद और जमशेदपुर जैसे प्रमुख शहरी क्षेत्रों में भाजपा समर्थित चेहरों ने बढ़त बनाई।
रांची और हजारीबाग निकाय चुनाव में BJP की पकड़ (Ranchi Municipal Corporation Result)
रांची नगर निगम में भाजपा समर्थित रोशनी खलखो ने कांग्रेस समर्थित रमा खलखो को हराकर अहम जीत दर्ज की। हजारीबाग नगर निगम में अरविंद राणा विजयी रहे। चास नगर निगम से भोलू पासवान ने बाजी मारी। इन जीतों को भाजपा के लिए शहरी इलाकों में मजबूत जनाधार के संकेत के रूप में देखा जा रहा है।
कांग्रेस के लिए मुश्किलें, JMM ने बचाए गढ़ (JMM Congress Performance)
सत्ता में साझीदार कांग्रेस को कई स्थानों पर हार का सामना करना पड़ा। वहीं झामुमो ने चाईबासा नगर परिषद में नितिन प्रकाश की जीत के साथ अपना गढ़ बचाए रखा। बसपा ने हुसैनाबाद नगर पंचायत में अजय भारती की जीत के जरिए अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। लोहरदगा, गुमला, लातेहार और खूंटी जैसे निकायों में भाजपा समर्थित उम्मीदवारों की जीत ने राजनीतिक समीकरणों को नया मोड़ दिया।
किस निकाय से कौन जीता? पूरी सूची (Winners List Jharkhand 2026)
कोडरमा से साजिद हुसैन लल्लू, हरिहरगंज से कुमारी शीला चौधरी, महागामा से प्रबोध सोरेन, गढ़वा से आशीष कुमार सोनी, चक्रधरपुर से सन्नी उरांव, मिहिजाम से जयश्री देवी, चिरकुंडा से सुनीता देवी, दुमका से अभिषेक चौरसिया, छतरपुर से अरविंद गुप्ता, बरहरवा से अर्पिता दास, बुंडू से जितेंद्र उरांव, राजमहल से भावना गुप्ता, धनवार से विनय कुमार संथालिया, डोमचांच से उमेश वर्मा, लातेहार से महेश सिंह, साहेबगंज से रामनाथ पासवान, पाकुड़ से शबरी पाल, चाकुलिया से सोमवारी सोरेन, गोड्डा से सुशील रमानी, लोहरदगा से अनिल उरांव, गुमला से शकुंतला उरांव और जामताड़ा से आशा गुप्ता विजयी रहे।
झारखंड के नगर निगम में कौन कहां से जीता?
| क्रम | नगर निगम | विजेता | मिले वोट | पार्टी/समर्थन |
|---|---|---|---|---|
| 1 | रांची | रोशनी खलखो | 157669 | बीजेपी |
| 2 | धनबाद | काउंटिंग जारी | - | - |
| 3 | देवघर | रवि राउत | - | - |
| 4 | हजारीबाग | अरविंद कुमार राणा | 23167 | - |
| 5 | आदित्यपुर | संजय सरदार | 24615 | बीजेपी |
| 6 | चास | भोलू पासवान | 2969 | - |
| 7 | मेदिनीनगर | अरुणा शंकर | 24169 | बीजेपी |
| 8 | गिरिडीह | प्रमिला मेहरा | 38091 | झामुमो |
| 9 | मानगो | सुधा गुप्ता | 42022 | कांग्रेस |
झारखंड की नगर परिषद चुनाव में कौन-कौन जीता?
| क्रम | नगर परिषद | विजेता (अध्यक्ष) | मिले वोट | किस पार्टी का समर्थन |
|---|---|---|---|---|
| 1 | गढ़वा | आशीष कु. सोनी | 7201 | - |
| 2 | विश्रामपुर | गीता देवी | 3071 | - |
| 3 | चतरा | अताउर्रहमान | 1492 | - |
| 4 | झुमरीतिलैया | रमेश हर्षधर | 6974 | - |
| 5 | रामगढ़ | कुसुमलता | 17605 | कांग्रेस |
| 6 | लोहरदगा | अनिल उरांव | 9731 | बीजेपी |
| 7 | गुमला | शकुंतला उरांव | 7600 | बीजेपी |
| 8 | सिमडेगा | ओलीभर लकड़ा | 4691 |
झारखंड की नगर पंचायतों में किसकी जीत?
| क्रम | नगर पंचायत | विजेता | मिले वोट | किस पार्टी का समर्थन |
|---|---|---|---|---|
| 1 | श्रीबंशीधर नगर | साधना देवी | 3266 | - |
| 2 | मझिआंव | सुमित्रा देवी | 3712 | - |
| 3 | हुसैनाबाद | अजय कुमार भारती | 2766 | - |
| 4 | हरिहरगंज | कुमारी शीला चौधरी | 7194 | - |
| 5 | छतरपुर | अरविंद कुमार गुप्ता | 5293 | - |
| 6 | लातेहार | महेश सिंह | 5374 | बीजेपी |
| 7 | कोडरमा | साजिद हुसैन लल्लू | 3863 | - |
| 8 | डोमचांच | उमेश वर्मा | 4245 | बीजेपी |
| 9 | बुंडू | जीतेंद्र उरांव | 4007 | - |
| 10 | खूंटी | रानी टूटी | 9177 |
विधानसभा की आहट?
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि शहरी निकायों में भाजपा की बढ़त विपक्ष के लिए चेतावनी है। हालांकि यह चुनाव औपचारिक रूप से गैर-दलगत थे, लेकिन समर्थित उम्मीदवारों की जीत-हार से साफ है कि दलों की रणनीति और जमीनी नेटवर्क का असर दिखा। कांग्रेस के लिए यह आत्ममंथन का समय है, जबकि झामुमो अपने परंपरागत इलाकों को बचाने में जुटी दिखी।
झारखंड नगर निकाय चुनाव 2026 के ये नतीजे केवल मेयर और चेयरमैन चुनने भर की कहानी नहीं हैं, बल्कि यह आने वाले बड़े सियासी मुकाबले की भूमिका भी लिख रहे हैं। जनता का यह फैसला आने वाले महीनों में राज्य की राजनीति की दिशा तय कर सकता है।
-
Rajat Dalal Caste: Bigg Boss 18 फेम रजत दलाल किस जाति से हैं? शेरवानी में गंगा किनारे रचाई शादी, दुल्हन कौन? -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
ट्रंप ने सऊदी प्रिंस का उड़ाया मजाक, की बेदह गंदी टिप्पणी, क्या टूट जाएगी अमेरिका-सऊदी अरब की दोस्ती? -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
Iran Vs Israel: 'सभी देश भुगतेंगे परिणाम', शांति प्रयासों के बीच ईरानी विदेश मंत्री की बड़ी चेतावनी -
37 साल से लापता है ये फेमस एक्ट्रेस, गुमनामी में लुट गया सबकुछ, ऋषि कपूर पर लगाया था ऐसा आरोप -
VIDEO: 10 साल की दुश्मनी! बीच मैदान पर एक झप्पी और सब खत्म! विराट-कुंबले का वीडियो देख दुनिया दंग -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Price Today Delhi NCR: दिल्ली में गैस सिलेंडर महंगा, 14.2Kg का नया रेट क्या है? जानें आज का ताजा भाव -
Kal Ka Match Kon Jeeta 28 March: कल का मैच कौन जीता- RCB vs SRH -
Iran Vs America War: कब खत्म होगा अमेरिका ईरान युद्ध, ट्रंप के विदेश मंत्री ने बता दी तारीख -
PM Kisan Yojana: 31 मार्च से पहले कर लें यह काम, वरना अटक जाएगी पीएम किसान की अगली किस्त












Click it and Unblock the Notifications