Jharkhand Nikay Chunav Results 2026: झारखंड के 48 निकायों पर मतगणना शुरू, रांची और धनबाद पर टिकी निगाहें
Jharkhand Nikay Chunav Result 2026: झारखंड में निकाय चुनाव के लिए हुए मतदान के बाद आज फैसले की घड़ी आ गई है। शहरी मतदाताओं ने अपना फैसला सुना दिया है और अब मतपेटियों से नतीजों के निकलने का सिलसिला जारी है।
राज्य के 48 नगर निकायों के लिए हुए चुनाव की मतगणना आज, 27 फरवरी 2026 को सुबह 8 बजे से शुरू हो गई है। रांची, धनबाद और देवघर जैसे बड़े शहरों समेत पूरे राज्य की नजरें अब चुनाव परिणामों पर टिकी हैं।

23 फरवरी को हुए मतदान के बाद आज राज्य के 9 नगर निगमों, 20 नगर परिषदों और 19 नगर पंचायतों के भाग्य का फैसला हो रहा है।
Ranchi Municipal Corporation Counting: कहां और कैसे हो रही गिनती?
राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार, सभी जिला मुख्यालयों पर मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। पूरे राज्य में मतगणना के लिए 1309 टेबल लगाए गए हैं। गिनती सुबह 8:00 बजे शुरू हुई है और रात 8:00 बजे तक चलने की संभावना है।
आयोग ने स्पष्ट किया है कि रात 8 बजे के बाद नई मतपेटियां नहीं खोली जाएंगी। रांची नगर निगम के लिए सबसे अधिक 225 टेबल लगाए गए हैं, जहां 5 राउंड में गिनती पूरी होने की उम्मीद है।
Jharkhand Civic Poll: बैलेट पेपर से चुनाव, देरी से आएंगे नतीजे
इस बार झारखंड में निकाय चुनाव ईवीएम (EVM) के बजाय बैलेट पेपर से कराए गए हैं। बैलेट पेपर से गिनती होने के कारण नतीजे आने में थोड़ा अधिक समय लग सकता है। गोड्डा, पाकुड़, बुंडू, बासुकीनाथ और खूंटी जैसे छोटे निकायों के परिणाम सबसे पहले आने की उम्मीद है क्योंकि यहाँ केवल एक राउंड की गिनती होनी है। धनबाद नगर निगम के मेयर पद का परिणाम सबसे अंत में आने की संभावना जताई जा रही है।
'ट्रिपल टेस्ट' और 'गैर-दलीय' चुनाव का रोमांच
यह चुनाव झारखंड के इतिहास में कई मायनों में अलग है। इस बार गैर-दलीय उम्मीदवार किसी पार्टी के चुनाव चिह्न पर नहीं बल्कि व्यक्तिगत पहचान के आधार पर चुनाव लड़ रहे हैं। हालांकि, पार्टियों ने परोक्ष रूप से अपने समर्थित उम्मीदवारों के लिए पूरा जोर लगाया है।
मतगणना केंद्रों के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। विजय जुलूस निकालने पर कई जिलों में प्रतिबंध लगाया गया है ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे। मतगणना केंद्र के भीतर केवल अधिकृत पास धारकों को ही प्रवेश दिया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications