Jharkhand News:'पैसे के लिए लोग कुछ भी करते हैं', हेमंत सोरेन किस पर तंज कर रहे हैं?

Champai Soren News Update: झारखंड में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर चुनाव आयोग ने अभी कोई तारीख की घोषणा नहीं की है। लेकिन, राज्य में चुनावी माहौल गुलजार हो गया है। सभी दल अपनी-अपनी बिसात बिछाने में जुट गए हैं। इस बीच, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और जेएमएम के वरिष्ठ नेता चंपई सोरेन ने पार्टी नेतृत्व के खिलाफ खुली बगावत कर दी है।

उन्होंने एक्स(पूर्व ट्विटर) पर पहले अपने बायो से जेएमएम को हटाकर भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने की अटकलों को जरूर हवा दे दी है। वहीं, सोमवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इशारों में चंपई और बीजेपी पर हमला किया। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी पैसे और शक्ति के दम पर पार्टी को तोड़ने का काम करती है। सोरेन ने यह भी कहा कि पैसों के चलते नेता इधर-उधर चले जाते हैं। बीजेपी पार्टी तोड़ने का काम करती है।

CM Hemant Soren

सोरेन ने लगाया बीजेपी पर खरीद-फरोख्त का आरोप
हेमंत सोरेन ने साथ ही, बीजेपी पार्टी विधायकों को खरीद- फरोख्त और समाज को बांटने का आरोप लगाया है। आये दिन कभी इस विधायक को खरीद लेंगे, कभी उस विधायक को खरीद लेंगे।

क्यों आ रही हेमंत सोरेन और चंपई के बीच दूरियां?
हेमंत सोरेन और उनके परिवार के करीबी माने जाने वाले चंपई सोरेन इस बात से खुश नहीं थे कि जुलाई में कथित भूमि हड़पने के एक मामले में जमानत मिलने के बाद हेमंत सोरेन के शीर्ष पद पर लौटने के लिए उन्हें झारखंड के मुख्यमंत्री पद से हटा दिया गया। रविवार शाम को एक ट्वीट में सोरेन ने बताया कि किस तरह से उन्हें झारखंड के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के लिए कहा गया और कहा कि "मेरे आत्मसम्मान को ठेस पहुंचने के कारण मेरा दिल भावुक हो गया है।"

उन्होंने लिखा कि विधायक दल की बैठक बुलाने का अधिकार मुख्यमंत्री के पास है, लेकिन मुझे बैठक का एजेंडा भी नहीं बताया गया। बैठक के दौरान मुझसे इस्तीफा देने को कहा गया। मुझे आश्चर्य हुआ, लेकिन मुझे सत्ता की कोई लालसा नहीं थी, इसलिए मैंने तुरंत इस्तीफा दे दिया, लेकिन मेरे आत्मसम्मान को ठेस पहुंचने के कारण मेरा मन भावुक था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+