Jharkhand: कलिंग उत्कल एक्सप्रेस की चपेट में आकर 4 की मौत, गम्हरिया रेलवे ट्रैक करते थे पार
झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले के गमरिया स्टेशन के बाहर गुरुवार शाम बड़ा हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि कलिंग उत्कल एक्सप्रेस ट्रेन से कटकर कम से कम चार लोगों की मौत हो गई।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सभी मृतक घटनास्थल के पास एक झुग्गी बस्ती के निवासी थे। टाटानगर के क्षेत्रीय रेलवे प्रबंधक अभिषेक सिंघल ने बताया कि सभी रेलवे ट्रैक पार कर रहे थे। तभी शाम 6.55 बजे पुरी जाने वाली उत्कल एक्सप्रेस उनके बीच से गुजर गई।

प्रभावित हुई वंदे भारत एक्सप्रेस
पुलिस ने बताया कि स्थानीय पुलिस और आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची। बचाव अभियान शुरू किया। सिंघल ने कहा कि दुर्घटना के कारण वंदे भारत एक्सप्रेस, दुरंतो और कुछ अन्य ट्रेनों की सेवाएं प्रभावित हुई हैं।
आरपीएफ ओसी गुलाम रब्बानी खान का कहना है कि गम्हरिया रेलवे स्टेशन के आगे 3-4 लोग दुर्घटनाग्रस्त हो गए हैं। शवों की पहचान की जा रही है। जानकारी स्पष्ट नहीं है कि ये लोग ट्रेन की चपेट में आए हैं या नहीं। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications