Jharkhand: NCP विधायक कमलेश कुमार जल्द होंगे भाजपा में शामिल, हुसैनाबाद में बीजेपी होगी मजबूत
Jharkhand Election: झारखंड में इसी साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने है, जिसके लिए राजनीतिक बिसात बिछनी शुरू हो गई है। 81 सदस्यों वाली विधानसभा के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) और आजसू के बीच गठबंधन तय माना जा रहा है। इस बीच, हुसैनाबाद सीट से एनसीपी (अजीत गुट) के इकलौटे विधायक कमलेश कुमार सिंह जल्द ही भाजपा का दामन थाम सकते है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, हुसैनाबाद से विधातक और एनसीपी (अजीत गुट) के प्रदेश अध्यक्ष कमलेश सिंह 3 अक्तूबर को रांची में अपने समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर लेंगे। कमलेश कुमार सिंह ने कहा है कि बीजेपी में उनका जाना अब केवल औपचारिकताएं पूरी करने की बात है।

कमलेश कुमार सिंह के लिए एक नया अध्याय
झारखंड में जल संसाधन खाद्य आपूर्ति और उत्पादन विभाग जैसे विभागों को मंत्री के रूप में काम कर चुके कमलेश सिंह आधिकारिक तौर पर 3 अक्टूबर को भाजपा के सदस्य बन जाएंगे। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की अध्यक्षता में भाजपा के राज्य कार्यालय में आयोजित समारोह में कमलेश सिंह पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे।
अजीत गुट के साथ चले गए थे कमलेश सिंह
इस दौरान कमलेश सिंह के साथ उनके पुत्र एनसीपी के प्रदेश प्रवक्ता सूर्य सिंह के अलावा एनसीपी के पदाधिकारी और हजारों कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। फिलहाल कमलेश सिंह एनसीपी (अजीत गुट) के प्रदेश अध्यक्ष हैं। वह एनसीपी की स्थापना के समय से झारखंड में पार्टी के साथ थे। हालांकि, पार्टी के दो हिस्से होने के बाद कमलेश सिंह अजीत गुट के साथ चले गए थे।
हुसैनाबाद में बीजेपी होगी मजबूत
वहीं, अब झारखंड विधानसभा चुनाव से ठीक पहले उन्होंने भाजपा का दामन थामने का मन बना लिया है। कमलेश सिंह के बीजेपी में शामिल होने से हुसैनाबाद में बीजेपी और मजबूत होती हुई दिखाई दे रही है। दरअसल, कमलेश कुमार सिंह 2005 में एनसीपी के सिंबल पर यहां से विधायक बने थे। वह झारखंड के जल संसाधन, खाद्य आपूर्ति एवं उत्पाद विभाग के मंत्री रह चुके हैं। मधु कोड़ा, शिबू सोरेन और अर्जुन मुंडा के मंत्रिमंडल में रह चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications