कोडरमाः युवक की रॉड से पीट-पीटकर हत्या, प्रेम प्रंसग को लेकर वारदात को दिया गया अंजाम

कोडरमा। झारखंड के कोरमा जिले के तिलैया थाना क्षेत्र के नरेश नगर निवासी अमर कुमार उर्फ लल्लू की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। बीते गुरुवार की शाम को पांच अज्ञात लोगों ने उसके साथ जमकर मारपीट की थी और इलाज के दौरान शुक्रवार को उसकी मौत हो गई। अपनी मौत से पहले युवक ने अपने भाई को इशारों के जरिये बताया था कि उसे पांच लोगों ने पीटा था।

jharkhand kodarma unidentified criminal killed man

वहीं इस मामले को लेकर पुलिस छानबीन में जुट गई है। मृतक के भाई गोलू ने बताया कि बीती शाम उसे एक अज्ञात फोन आया था, जिसमें उसके भाई के रेलवे केबिन के पास घायल होने की सूचना दी गई थी। इसके बाद उसे सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। गोलू के मुताबिक उसके भाई पर युवकों ने रॉड और दूसरे हथियारों से उसपर हमला किया था।

इस दौरान उसके सिर और रीढ़ की हड्डी में कई गंभीर चोटें आईं थीं। वहीं दूसरी तरफ इस मामले में प्रेम प्रसंग की भी बात सामने आ रही है। बता दें कि पिछले 10 में यह दूसरी घटना है जिसमें पीट-पीटकर किसी को मौत के घाट उतारा गया है। बीते 26 फरवरी की शाम को शहर के स्टूडियो संचालक रोशन कुमार सिन्हा की हत्या भी इसी तरह कुछ लोगों ने सुनसान जगह पर बुलाकर बुरी तरह से पिटाई कर दी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+