जमशेदपुरः महिला का रेप कर उसका वीडियो बनाने वाला भाजपा नेता का बेटा गिरफ्तार
जमशेदपुर। झारखंड के जमशेदपुर जिले के आदित्यपुर में एक महिला से रेप कर उसका अश्लील वीडियो बनाने के मामले में पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किया गया आरोपित युवक स्थानीय भाजपा नेता का बेटा है। गिरफ्तार किए गए आरोपी युवक का नाम आकाश मुखी है।

आकाश भाजपा नेता आरआईटी मंडल मंत्री विनोद मुखी का बेटा है। आरोप है कि रेप के बाद आकाश उस अश्लील वीडियो के आधार पर महिला को ब्लैकमेल कर रहा था। पुलिस ने बताया कि बीते शनिवार को आकाश ने जबरन एक महिला के घर में घुसकर उसके साथ रेप किया और उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया।
पीड़ित महिला एक निजी हाउसिंग सोसाइटी में साफ-सफाई का काम करके अपना गुजारा करती है और उसका पति शहर से बाहर रहता है। आरआईटी थाना प्रभारी श्रीनिवास सिंह ने बताया कि पीड़िता ने थाना में घटना की शिकायत दर्ज कराई तो पुलिस ने मामला दर्ज कर बीते रविवार को आरोपी आकाश को गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को पुलिस ने महिला का मेडिकल कराने के बाद सरायकेला अदालत में उसके 164 के बयान दर्ज कराए हैं।












Click it and Unblock the Notifications