झारखंड: टीकाकरण अभियान के लिए 1 करोड़ के करीब लोगों की बनी लिस्ट, 3.5 लाख लोगों को सबसे पहले लगेगा टीका

रांची। Vaccination in Jharkhand देश में कोरोना की दो वैक्सीन को मंजूरी मिलने के बाद अब बारी टीकाकरण अभियान की है। केंद्र सरकार ने 16 जनवरी से टीकाकरण अभियान को शुरू करने की घोषणा कर दी है। सरकार के इस ऐलान से पहले अधिकतर राज्य सरकारों ने अपने-अपने राज्य में टीकाकरण को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस बीच झारखंड सरकार ने प्रदेश में 99.89 लाख लोगों की सूची तैयार की है, जिन्हें कोरोना की वैक्सीन दी जाएगी। 2011 की जनगणना के अनुसार झारखंड की आबादी 3.5 करोड़ है।

Recommended Video

    Coronavirus vaccination India: Jharkhand में करीब 1 करोड़ लोगों की बनी पहली List | वनइंडिया हिंदी
    Hemant Soren

    हेल्थ वर्कर्स को लगेगा सबसे पहले टीका

    मुख्यमंत्री कार्यालय की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक, 50 वर्ष से अधिक आयु के 62.97 लाख लोग और 50 वर्ष से कम उम्र के 3.42 लाख लोग इस सूची में हैं, जो मधुमेह, कैंसर, फेफड़ों की बीमारियों से ग्रस्त हैं। इन सभी को पहले चरण में टीकाकरण किया जाएगा। आपको बता दें कि झारखंड सरकार ने टीकाकरण अभियान के लिए जिन 99.89 लाख लोगों को चिह्नित किया गया है, उनमें से पहले चरण में 1.5 लाख हेल्थ केयर वर्कर्स और 2 लाख फ्रंटलाइन वर्कर्स को टीका लगाया जायेगा।

    प्राथमिकता के आधार पर तैयार की लिस्ट

    राज्य सरकार ने कोरोना वैक्सीन के टीकाकरण अभियान के लिए प्राथमिकता के आधार पर लिस्ट तैयार कर ली है। सबसे पहले 1.5 लाख हेल्थ केयर वर्कर्स को टीका लगेगा। वहीं इसके बाद 2.5 लाख फ्रंटलाइन वर्कर्स को टीका लगाया जाएगा। इसमें आंगनबाड़ी सेविकाएं भी शामिल होंगी। इसके बाद राज्य और केंद्र सरकार के पुलिस जवानों, सशस्त्र बल, होमगार्ड, जेल कर्मचारी, आपदा प्रबंधन समन्वयक, नागरिक सुरक्षा संगठन, नगरपालिका कर्मी और राजस्व अधिकारियों के रूप में कार्य कर रहे फ्रंटलाइन वर्कर्स को टीका लगाया जाएगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+