रांचीः 22 नवंबर को मनाया जाएगा स्थापना दिवस, कोरोना वॉरियर्स होंगे सम्मानित

रांची। गुरुवार को झारखंड के विधानसभा कांफ्रेंस हाल में विधानसभा अध्यक्ष रविन्द्र नाथ महतो की अध्यक्षता में उच्च अधिकारियों की बैठक हुई, जिसमें 22 नवंबर को स्थापना दिवस मनाने का फैसला हुआ। बता दें कि झारखंड में 22 नवंबर को स्थापना दिवस मनाया जाता है। बैठक में विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो ने कहा कि भव्य रूप से स्थापना दिवस मनाने की परंपरा रही है, लेकिन कोरोना को लेकर इस बार कोई बड़ा आयोजन नहीं किया जा रहा है।

jharkhand foundation day will be celeberate on 22nd november

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि सिर्फ सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा, जिसमें उतकृष्ट विधायक, अच्छे काम करने वाले विधानसभा के कर्मी, राज्य के इस सेना में शहीद हुए जवानों और नक्सली घटना में जो जवान शहीद हुए हैं उन्हें सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा कोरोना वारियर्स और मैट्रिक, 10वीं और 12वीं के टॉपर को सम्मानित किया जाएगा।

स्थापना दिवस के कार्यक्रम में झारखंड की राज्यपाल द्रोपदी मुर्मू, सीएम हेमंत सोरेन, सभी मंत्री और विधायक भी शामिल होंगे। बताया जा रहा है कि 200 लोग इस कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। बता दें कि इस बैठक में विधानसभा सचिव, गृह सचिव राजीव अरुण एक्का, डीजीपी एम वी राव सहित कई अधिकारी मौजूद थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+