झारखंड शिक्षक भर्ती: सीएम सोरेन 827 शिक्षकों को सौपेंगे नियुक्ति पत्र, साथ ही छात्रों को देंगे ये सौगात

झारखंड में माध्‍यमिक स्‍कूलों में 827 शिक्षकों की नियुक्ति जा रही है। इन सभी शिक्षकों को सोमवार को झारंखड के मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन नियुक्‍त पत्र सौंपेगे। शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देने के लिए मोरहाबादी में कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इस कार्यक्रम में सीएम सोरेन गरुजी ऐप भी लांच करेंगे। वहीं सोरेन सरकार में उम्‍मीद जा रही है कि इस साल दिसंबर तक और 500 शिक्षकों को नियुक्‍त पत्र दिया जाएगा।

Hemant Soren

इन जगहों पर हो रही शिक्षकों की नियुक्ति

बता दें जिन 827 शिक्षकों को आज मुख्‍यमंत्री नियुक्‍त पत्र सौंप रहे हैं उन माध्‍यमिक शिक्षकों का जिलेवार आवंटन भी हो चुका है। जिसमें 100 पश्चिमी सिंहभू में, 74 पलामू में, 74 गिरीडीह में, 70 लातेहार में, 61 चतरा में 52 पूर्वी सिंहभूम में, 52 दुमका में, 40 सरायकेला में, 39 गोड्डा में, 35 हजारीबाग में, 35 रायगढ़ में, 34 साहिबगंज में, 32 गढ़वा में, 24 सिमडेगा में, 16 देवघर में, 13 गुमला में, 12 पाकुड़ में, 11 धनबाद में, 8 रांची में, 6 बोकारो में और 5 शिक्षकों की नियुक्ति खूंटी में की जाएगी।

सीएम देंगे एक और सौगात

मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरन जो गुरुजी ऐप लांच करने जा रहे हैं, उसतें लॉगइन करनके लिए छात्र-छात्राओं को आईडी मिलेगा। जिसके जरिए छात्र और छात्राएं इस ऐप के जरिए ऑनलाइन क्‍लास अटेंड करेंगे। इस गुरुजी ऐप में हर विषय के हर चैप्‍टर के आधार पर प्रश्न होगा जिसे स्‍टूडेंट हल कर सकते हैं। ऐप पर गलत उत्‍तर देने पर सही उत्‍तर बनाए जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+