'समन मत भेजो, झारखंडी अपने पर आ गए तो...',CM हेमंत सोरेन ने ED और भाजपा पर बोला हमला
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ईडी की तरफ से समन भेजा गया था। ऐसे में आज ईडी के सामने उनकी पेशी होनाी थी, लेकिन वह नहीं हुए। वहीं, एजेंसियों के दुरुपयोग को लेकर उन्होंने भाजपा सरकार पर हमला बोला। एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में आज भी आदिवासी महोत्सव मनाया जा रहा है। उस कार्यक्रम में हमें मुख्य अतिथि के रूप में पहले से ही आमंत्रण प्राप्त है। इस दौरान उन्होंने कहा कि लेकिन आज एक षणयंत्र के तहत हमें ईडी दफ्तर हाजिरी लगाने के लिए बुलाया गया था।
Recommended Video

भाजपा और ईडी पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि अगर इतना है तो आप आओ हमें अरेस्ट करके दिखाओ। उन्होंने कहा कि हमने कौन सी हत्या की और कौन सा गुनाह किया है? आप हमें समन क्यों भेजते हो। अगर हमने गुनाह किया है तो सीधा अरेस्ट करके दिखाओ। फिर उसका जवाब झारखंड की जनता देगी।
भाजपा और ईडी पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि झारखंड वीरो की भूमि है। यहां हर कोने पर हमारे इतिहास पुरुष खड़े हैं। इस दौरान उन्होंने झारखंड की जनता से अपील करते हुए कहा कि आज हमें फिर से उसी जज्बे को कायम रखना होगा। बहुत इंतजार के बाद 20 सालों बाद यहां पर मूलवासियों की सरकार आई है।
कार्यक्रम में संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री सोरेन ने कहा कि आज मुझे पता चला है कि भाजपा और ईडी के ऑफिस की सुरक्षा राज्य में बढ़ा दी गई है। आखिर आपको डर क्यों लगता है? उन्होंने कहा कि अभी झारखंडी तो अपने पर भी नहीं उतरे हैं। लेकिन एक बाद याद रखिएगा जिस दिन झारखंडी लोग अपने पर उतर आएंगे उस दिन आपको सिर छुपाने की भी जगह नहीं मिलेगी।
इस दौरान मुख्यमंत्री सोरेन ने कहा कि हमने राज्य में कुछ बाहरी गिरोहों की पहचान की है, जो राज्य के आदिवासियों को अपने पैरों पर खड़ा नहीं होने दे रहे हैं। इस राज्य में बाहरी ताकतों का नहीं झारखंडियों का शासन होगा... आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनावों में भाजपा का सफाया हो जाएगा।
ये भी पढ़ें- फ्लाइओवर निर्माण कार्य का CM हेमंत सोरेन ने लिया जायजा, कांटाटोली के हालात देख जताई नाराजगी












Click it and Unblock the Notifications