झारखंड सीएम चंपई ने टीचरों की नियुक्ति कर जनजातीय भाषा की पढ़ाई शीघ्र शुरू करने का दिया आदेश

झारखंड के मुख्‍यमंत्री चंपई सोरेन ने मंगलवार को जनजातीय भाषा को बढ़ावा देने के लिए अहम निर्देश दिया है। मुख्‍यमंत्री चंपई सोरेन ने स्‍कूलों में जनजातीय भाषाओं की पढ़ाई जल्‍द शुरू करने का आदेश दिया। इसके साथ ही जनजातीय विषय पढ़ाने के लिए विशेषज्ञ शिक्षकों की नियुक्ति करने का भी आदेश दिया है।

jharkhand cm

मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने ये निर्देश झारखण्ड विधान सभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में वरीय अधिकारियों के साथ आयेाजित बैठक में दिया। उन्‍होंने अपने निर्देश में कहा जनजातीय भाषा की पढ़ाई शीघ्र शुरू करें।

उन्‍होंने कहा जनजातीय भाषाओं को प्रोत्साहन देना राज्य सरकार का लक्ष्य है। जनजातीय भाषाओं के विशेषज्ञ शिक्षकों की नियुक्ति करें।

मुख्‍यमंत्री चंपई ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि राज्‍य की जनजातीय भाषा की पढ़ाई के लिए कुडुख, खडि़या, संताली, मुंराडी समेत अन्‍य सभी जनजातीय भाषा के विशेषज्ञों के शिक्षकों की नियुक्ति स्‍कूलों में अति शीघ्र की जाए।

उन्‍होंने अपने निर्देश में कहा कि अधिकारी ये तुरंत सुनिश्चित करें कि प्रांरभिक कक्षाओं में पढ़ने वाले बच्‍चों को जनजातीय भाषा की पढ़ाई जल्‍द शरू हो सके। सीएम ने कहा इसके लिए तुरंत तैयारियां शुरू कर दें देर बिलकुल ना करें।
सीएम की इस बैठक में अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्‍याण विभाग के मंत्री दीपक बिरुवा, अपर मुख्‍य सचिव अविनाश कुमार समेत विभाग के अन्‍य अधिकारी मौजूद थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+